जब जोगी ने कहा..यह कैसा विकास…कि समझाने लिए लेना पड़ रहा विकास यात्रा का सहारा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

रायपुर—जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार पूर्व मुख्य मंत्री  अजीत जोगी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में केवल भाजपा और  भाजपाईयों का विकास हुआ है। छत्तीसगढ़िया 14 सालोंं में काफी पीछे छूट गया है। छत्तीसगढ़ का विकास और छत्तीसगढ़िया के विकास में जमीन आसमान का अन्तर आ गया है। जब तक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी छत्तीसगढ़िया का विकास नहीं होगा। भाजपा का विकास गुणगान करना अपने आप में अस्वीकार्य है।

                अजीत जोगी ने कहा है कि विकास की बातें प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भिलाई प्रवास में की है। वह केवल और केवल जुमला है। उसे मृगमरीचिका की संज्ञा दी जाये तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। बड़ी.बड़ी करोड़ों.अरबों लागत् से बनने वाले भवन पुल.पुलिया स्काई वाक फ्लाई ओव्हर की योजनाओं से केवल कमीशन खोरों का ही विकास हुआ है। छत्तीसगढ़ में बाहर से बड़े.बड़े उद्योगपतियों को बुलाकर उपकृत किया गया है। स्थानीय उद्योगपतियों को नजर अन्दाज किया जाना भाजपा की प्रवृति है। भाजपा ने देश में विकास की कहानी गढ़कर सिद्ध कर दिया है कि हाथी के खाने और दिखाने के दांत अलग अलग हैं।

                       जोगी ने कहा है कि छग प्रवास पर पधारे प्रधान मंत्री और  मुख्यमंत्री केवल एक.दूसरे की तारीफ में कसीदे पढ़कर अपनी अपनी लकीरों को लम्बा करने का प्रयास किया है। छत्तीसगढ़ के गरीब किसान मजदूर बेरोजगारों के लिए किसी प्रकार की कोई घोषणा नहीं की गई है। भाजपा ने कैसा विकास किया है कि जो प्रदेश की जनता के समझ से परे है। समझाने के लिए विकास यात्रा का सहारा लिया जा रहा है। बीस लाख छत्तीसगढ़िया बेरोजगारों के लिए किसी भी योजना की घोषणा नहीं की गई है। प्रदेश सरकार में बेरोजगारों का हक आउटसोर्सिंग के माध्यम से मारा जा रहा है। इसका बदला बेरोजगारों ने आसन्न चुनाव में लेने का फैसला किया है।

close