युवा कांग्रेस और NSUI का उग्र विरोध..जलाया पीएम का पुतला..कहा..कठपुतली पुलिस ने किया लोकतंत्र को शर्मसार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—युवा कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग रायपुर और भिलाई में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई नेताओं की घर घुसकर की गयी गिरफ्तारी का उग्र विरोध किया है। पुलिस कार्रवाई से नाराज युवा कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही युवा नेताओं के घर घुसकर परिवार वालों से अभद्र व्यवहार के लिए पुलिस की हरकतों को शर्मसार करने वाला बताया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री की अगुवाई में युवा कांग्रेसियों ने सीएमडी चौक में प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेसियों ने दुर्ग रायपुर और भिलाई पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया है। महेन्द्र गंगोत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री का भिलाई के स्टील प्लांट में आज कार्यक्रम था। तीनों जिलों की पुलिस ने एक दिन पहले देर रात्रि को घर घुसकर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारियों को उठा लिया। इस दौरान पुलिस ने घर के सदस्यों से बर्बर व्यवहार किया है। पदाधिकारियों को पुलिस ने किसी अज्ञात स्थान में रखा है। जिनका अभी तक अता पता नहीं है।

                  महेन्द्र गंगोत्री ने कहा कि हमारा विरोध प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से नहीं है। देश में लोकतंत्र है..कोई कही भी आए और जाए। प्रधानमंत्री देश के मुखिया है। लेकिन मुखिया के आने से पहले कांग्रेस नेताओं को बिना किसी आरोप के धर पकड़  कायराना हरकत है। सरासर सरकार की तानाशाही है।

                         पुतला दहने कार्यक्रम के बाद गौरव दुबे ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र में इस प्रकार की हरकतों के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रदेश के कोने कोने में युवक कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है। भाजपा शासन ने अपने खिलाफ उठने वाले हर आवाजों को डरा धमका कर कुचलने का प्रयास किया है। प्रदेश समेत पूरे देश में हो उठ रही आवाज को सरकार पुलिस के सहयोग से कुचल रही है।

                गौरव ने कहा कि इस तरह आधी रात नेता मंत्रियों के इशारे में युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और  गिरफ्तारी लोकतंत्र की हत्या है। इससे जाहिर होता है कि सरकार कांग्रेस को लगातार जनता से मिल रहे समर्थन से डर चुकी है। गंगोत्री ने बताया कि सरकार की हरकत को जनता अच्छी तरह से देख रही है। इसका खामियाजा सरकार को चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

                       पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस भावेंद्र गंगोत्री. एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रतिनिधि अमितेश राय,एनएसयूआई जिला अध्यक्ष तनमीत छावड़ा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव गौरव दुबे,हीरा यादव ,विनय वैध, दिनेश चंदानी, रंजीत सिंह ,भूपेंद्र साहू, प्रखर सोनी, दाद्दु सोनकर,अर्पित केसरवानी,शोरब खान,जय पाल निर्मलकर,विराज रजक,रंजेश सिंह,एजाज़ हैदर,ऋषभ गंगोत्री,प्रियल बोले,मधुसूधन केसरी, रज्जु सोनकर, समेत सैकड़ो की संख्या में युंकाई शामिल थे।

close