बिलासपुर…पूर्व जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला ने मतदाता सूची तैयारी में गंभीर आरोप लगाया है। राजेन्द्र शुक्ला ने समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी को बताया कि बिल्हा विधानसभा के कई बूथों में सर्वेक्षण का कार्य किया ही नहीं गया। सूची बनाते समय भारी लापरवाही की गयी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि राजेन्द्र शुक्ला ने समर्थकों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी से मिलकर निर्वाचन सूची बनाए जाने के पहले सर्वेक्षण कार्य में भारी लापरवाही का आरोप लगाया है। राजेन्द्र ने बताया कि बिल्हा विधानसभा में मतदाता सूची सर्वेक्षण कार्य 15 मई से 20 जून के आदेशानुसार किया जा रहा है। बावजूद इसके अधिकांश बूथ तक कर्मचारी नहीं पहुंचे है। बताया जा रहा है कि सर्वे सूची गलत तरीके से तैयार किया जा रहा है।
राजेन्द्र ने कहा कि पूर्व में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रारूप में गली,बिल्डिंग सर्वेक्षण कर मतदाता सूची में नाम जोडा गया था। वर्तमान वोटर लिस्ट से पुराने नाम गायब कर दिये गए हैं। जबकि सर्वेक्षण पुरान मतदाता सूची के अनुसार किया जा रहा है। इतना ही नहीं सर्वेक्षण करने वालों ने 1 जनवरी 2018 को 18 साल पूरा करने वाले युवाओं का नाम अभी तक मतदाता सूची में जोड़ा नहीं गया है।
राजेन्द्र ने बताया कि बिलासपुर जिले में विधानसभा क्रमांक 29 के शहरी क्षेत्र नगर पालिका तिफरा,नगर पंचायत सिरगिट्टी समेत कई क्षेत्रों में 4000 से 5000 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। निश्चित रूप से यह बहुत बड़ी साजिश है। इसलिए मतदाता सूची तैयार करने से पहले सर्वेक्षण का कार्य गंभीरता से किया जाना चाहिए। ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित ना रहे।