कांग्रेसियों ने किया अरपा बचाओ का शंखनाद..नेताओं ने साधा भाजपा पर निशाना..कहा..लौटा दो हमारी पुरानी अरपा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— सैकड़ों की संख्या में स्थानीय अरपा तट वासियों के साथ कांग्रेस नेताओं ने दो मुहानी बूटापारा से तीन दिवसीय अरपा बचाओ पदयात्रा का श्रीगणेश किया। यात्रा निर्धारित समय से करीब तीन घंटे बाद शुरू हुई। बावजूद इसके लोगों में जमकर उत्साह देखने को मिला। यात्रा के पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने  छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिव डॉ चन्दन यादव के मार्ग दर्शन में स्थानीय मंदिर में जाकर मनका दाई की आराधना कर आशीर्वाद लिया। यात्रा दो मुहानी से शुरू होकर गुम्बर पेट्रोल पम्प के पास पहले दिन खत्म हुई।
                           पद यात्रा पूजा पाठ के बाद दो मुहानी से रवाना हुई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नेता चन्दन यादव, अटल श्रीवास्तव,शैलेश पाण्डेय, जिला ग्रामीम अध्यक्ष विजय केशरवानी  शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर अभय नारायण राय विशेष रूप से शामिल थे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, पार्षद दल प्रवक्ता  पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, पूर्व शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, प्रदेश सचिव रामशरण यादव, महेश दुबे, विवके बाजपेयी, शिवा मिश्रा, रमेश कौशिक, भुवनेश्वर यादव, एस.पी. चतुर्वेदी, ऋषि पाण्डेय, सुभाष ठाकुर, सीमा पाण्डेय, राष्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव, राजू यादव, रविन्द्र सिंह, अजय सिंह, त्रिलोक श्रीवास, अशोक शुक्ला, विनय शुक्ला, अनिल राठौर, रामकुमार भोई, दिलीप पाटिल, केशव गोरख, सत्येन्द्र कौशिक,ब्रम्हदेव सिंह समेत सैकड़ों कांग्रेसी भी पदयात्रा में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
                       अरपा तट पर पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं ने जमकर जयघोष किया। स्थानीय मंत्री और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अटल,विजय केशरवानी,चन्दन यादव शैलेश पाण्डेय,राजेश पाण्डेय समेत वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ता और स्थानीय जनता को संबोधित भी किया। इस दौरान सभी नेताओं ने कहा कि पिछले दस सालों से सरकार ने पचास हजार नागरिकों को बंधक बनाकर रखा है। अरपा तट की जमीन को भू-माफियों के लिए कब्जा कर लिया है। दस सालों में अरपा की हरियाली छीन ली गयी है। लोग जमीन रहते हुए भी गरीबी की जिन्दगी जीन को मजबूर हैं। घटिया मैनेजमेन्ट ने अरपा का बंटाधार कर दिया है। जनता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस दौरान सभी ने अरपा मां का जयघोष भी किया।
           दूसरे दिन यानि 10 जून को यात्रा 3 बजे तोरवा से पचरीघाट के लिए होगी। शाम 6 बजे यात्रा के समापन पर सभी कांग्रेसी समेत यात्रा में शामिल होग माँ अरपा की महा आरती करेंगे।
close