PM मोदी के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Chief Editor
1 Min Read

भिलाई-प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के भिलाई आगमन को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज जयंती स्टेडियम के पास कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण कर की जा रही तैयारी की संपूर्ण जानकारी अधिकारियों से लिया। मुख्य मंच एवं दर्शक दीर्घा में की जा रही व्यवस्था के संबंध में चर्चा किया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सुरक्षा और अन्य इंतजामों को समय पर पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने भिलाई इस्पात संयंत्र का भी मुआयना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री का जिन संयंत्रों का अवलोकन किया जाना है, वहां पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा उपायों की जानकारी ली। इस दौरान राजस्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय, लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत, महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू, संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, विधायक अहिवारा सांवला राम डाहरे, विधायक वैशाली नगर विद्यारतन भसीन एवं अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के सचिव, संचालक, कमिश्नर दुर्ग संभाग, पांचों जिले के कलेक्टर, एसपी, आईजी दुर्ग रेंज एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close