पिता ने लगाया दामाद पर अवैध संबध का आरोप..कहा..झूठी शान के लिए बेटी को मार डाला…एसपी ने कहा जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— घुटकू निवासी मृतक बेटी का पिता घुटकू निवासी देवारी लाल ने पुलिस कप्तान से एक बार फिर न्याय की गुहाई लगाई है। पुलिस कप्तान आरिश शेख ने फरियादी की बातों को तवज्जों देते हुए सीपत थानेदार को हत्या के आरोपियों को तत्काल पकड़ने के फटकारा है। साथ फरार आरोपियों को पकड़ने के बाद पेश करने को कहा है। पुलिस कप्तान ने मृतक बेटी के फरियादी मांता पिता को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।

             
Join Whatsapp GroupClick Here

                           मालूम हो कि 15 अप्रैल को मटियारी में दहेज के लिए एक बेटी को ससुराल वालों ने मौत के घाट उतार दिया। पीएम रिपोर्ट के अनुसार राजनंदिनी की मौत फांसी पर लटकने से हुए है। गर्दन पर रस्सी के दो निशान भी है। मुंह और नांक से खून निकला है। डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार फांसी से पहले राजनंदनी को मारा पीटा भी गया है। पीठ पर मारपीट के निशान भी मिले हैं।

                पुलिस कप्तान से मिलने के बाद मृतक बेटी के पिता ने बताया कि सीपत पुलिस आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद मामले में सीपत थाने में शिकायत भी की। लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 25 मई को हम लोगों ने पुलिस कप्तान का दरवाजा खटखटाया। सीपत पुलिस तुरन्त कार्रवाई करते हुए बेटी के पति,श्वसुर और सास बेनाबाई को गिरफ्तार की है। जबकि अन्य आरोपी बहनोई,ननद और परिवार के कुल 6 सदस्य अभी भी फरार है। सभी लोग अब गाव में आजाद घूम रहे हैं। बावजूद इसके सीपत पुलिस आरोपियों को पकड़ नहीं रही है। आज पुलिस कप्तान से मामले में दुबारा गुहार लगाकर न्याय की मांग की है। पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

                मृतक राजनंदिनी के पिता देवारी लाल त्रिलोकी ने बताया कि साल 2017 में बेटी की शादी धूम धाम से मटियारी निवासी भूखीराम के बेटे रामनारायण से की। दहेज में मोटरसायकल कूलर,फ्रीज लेकर सभी प्रकार के सामान दिए। शादी के कुछ दिनों बाद ससुराल वालों ने बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। बेटी की शिकायत पर समाज के लोगों के साथ मटियारी जाकर दामाद,श्वसुर जेठ जेठानी ननद और देवर से बातचीत की। लोगों से बताया कि यदि कुछ कमी रह गयी हो तो दहेज देने को तैयार हैं। लेकिन बेटी के साथ मारपीट ना करें। लोगों ने राजी खुशी मान भी लिया। लेकिन घूटकू लौटते ही फोन पर देर शाम  जानकारी मिली कि राजनंदनी ने फंखे से लटकर जान दे दी है।

आत्महत्या नहीं हत्या

                                       देवारी लाल ने बताया कि बेटी ने आत्महत्या नहीं कि बल्कि उसकी हत्या की गयी है। घटना के दूसरे दिन सीपत थाने में शिकायत की। लेकिन दस दिनों तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस कप्तान आरिफ शेख का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद हरकत में आते हुए सीपत पुलिस ने दामाद रामनारायण, श्वसुर भूखीराम और बेनाबाई को गिरफ्तार किया। लेकिन जेठ लक्ष्मी नारायण,जयनारायण.जेठानी प्रेमलता,ननद मालती और आरती खुलेआम घूम रहे हैं।

पिता ने बताया दामाद का अवैध संबध

               फरियादी ने बताया कि  दामाद का अवैध संबध उसके भाभी से है। राजनंदनी अपने पति और जेठानी को कई बार आपत्तीजनक स्थिति में भी देख चुकी थी।  जिसका वह लगातार विरोध करती थी। मुंह बंद करने के लिए दामाद बेटी के साथ मारपीट करने लगा। धीरे धीरे अवैध संबध की जानकारी परिवार के सभी सदस्यो को हो गयी। परिवार के सदस्यों ने झूठी शान के लिए बेटी को मारकर पंखे पर लटका दिया। परिवार के सदस्य बेटी से दहेज के लिए भी दबाव डालते थे। और आए दिन मारपीट करते थे। जिस दिन समझाने गया उसी दिन भी बेटी से मारपीट की गयी। शाम को ससुराल वालों ने मारकर राजनंदनी को पंखें से लटका दिया।

जल्द पकड़े जाएंगे फरार आरोपी

             मृतक राजनंदनी के माता पिता और परिजनों को पुलिस कप्तान ने आश्वासन दिया कि फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। आरिफ शेख ने तत्काल सीपत थाना प्रभारी को फोन पर निर्देश दिया कि फरार आरोपियों जल्द से जल्द पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाए। आरोपियों को पकड़ने के बाद तत्काल जानकारी भी दें।

close