भाजपाइयों ने विपक्षी एकता को बताया स्वार्थ का गठनबंधन…कहा…जनता के साथ पत्रकारों को भी गिनाएंगे विकास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— मोदी सरकार के चार साल पूरे होने की खुशी में भारतीय जनता नेताओं की बैठक भाजपा कार्यालय मे हुई। हमेशा की तरह बैठक के पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता,  पं.दीनदयाल उपाध्याय,और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि केन्द्र सरकार के चार साल देश के लिए बेमिसाल साबित हुए हैं। विपक्षियों का  गठबंधन स्वार्थ का बंधन है। जो उनके हित के लिए तो ठीक लेकिन देश हित के खिलाफ है। केन्द्र सरकार के विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए भाजपा नेताओं ने कहा कि विकास की जानकारी पत्रकारों को भी दी जाए। मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर वरिष्ठ नागरिकों से संपर्क किया जाए। बुद्विजीवी सम्मेलन, युवा मोर्चा की बाइक रैली, समरता संपर्क, बूथ संपर्क, लाभार्थी सम्मेलन, ग्राम सभा का आयोजन कर चार साल के विकास को सामने रखा जाए।

               सांसद लखनलाल साहू ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश का सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया है। चार साल पहले  देश की हालात कुछ और थी और आज कुछ और हैं। विदेश में लोग प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ शासन को महसूस कर रहे हैं। हमारे लिये बहुत बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश से जो भी आग्रह किया जनता ने ना केवल स्वीकार किया बल्कि साथ भी दिया।

              गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार और रमन सिंह की राज्य सरकार ने जो भी जनकल्याणकारी योजनायें चलाई जिसका लाभ सभी को मिला। जिसका परिणाम है कि विकास यात्रा में विशाल जनसमूह हिस्सा ले रहा है। विकास यात्रा हमारे जीत की बुनियाद है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये है। जिला और मंडल स्तर पर कार्यक्रम कर निर्देशों का पालन किया जाएगा।

           भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर जो भी कार्यक्रम तय कर लिया गया है। 1 जून को मस्तूरी विधानसभा में मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह की विकास यात्रा होगी। विकास यात्रा को लेकर चारो ओर उत्साह का माहौल है।

          बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। इस मौके पर महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, हज कमेटी के अध्यक्ष सैय्यद सैफुद्दीन, राजा पाण्डेय, सुधा वर्मा, घनश्याम कौशिक, गुलशन ऋषि, कृष्ण कुमार कौशिक, मोहित जायसवाल, रामनारायण भारद्वाज, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, शिवमोहन बघेल,समेत भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

close