कांग्रेसियों ने मनाया विश्वासघात दिवस,,,किसी ने कहा 15 लाख का इंतजार..किसी ने बताया..चौपट हुआ युवाओं का भविष्य

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर—जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाया है। कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को इतिहास का सबसे असफल सरकार बताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि लोक सभा चुनाव 2014 में किये गए किसी भी वादे को आज तक मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया है। वक्ताओं ने कहा कि आज आम जनता बैंक मे खाता खोल कर बैठी 15-15 लाख का इंतजार कर रही है।

                       कांग्रेस नेताओ ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि साल पहले 26 मई को मोदी की अगुवाई में केन्द्र में भाजपा की सरकार बनी। सरकार बनाने से पहले और बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को सब्जबाग दिखाया। बड़े बड़े वादे किये। चार बीत जाने के बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। केन्द्र सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस पार्टी ने नेहरू चौक पर धरना प्रदर्शन कर 26 मई को विश्वासघात दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।

                  लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता अभी भी 15-15 लाख रूुपए का इंतजार कर रही है। भ्र्ष्टाचार कब खत्म होगा..लोगों से घूम घूम  कर जनता पूछ रही है।  राम मंदिर बनाने और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण का क्या हुआ? महंगाई ,पेट्रोल,डीज़ल की कीमत 70 वर्ष के उच्चतम बिंदु पर पहुंच गया है। जनता जानना चाहती है कि आखिर किए गए वादे कब पूरे होंगे।

                       धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार से सवाल भी किए। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार को बताना होगा कि चीन और पाकिस्तान को लेकर  क्या रणनीति बनी है । प्रति दिन सैनिक मारे जा रहे है ,मां का आँचल,पत्नी की मांग,बच्चो के ऊपर से पिता का साया उठ रहा है। 56 इंच की सीना कब काम आएगा। कश्मीर के अरनिया क्षेत्र से केवल एक सप्ताह में 76 हज़ार लोग बेघर हो चुके हैं। मोदी  एक तरफ चीनी फटाका नहीं  फोड़ने की बात करते है वही दूसरी ओर अचानक चीन चले जाते है। 2 करोड़ प्रति वर्ष रोजगार का क्या हुआ ? किसान आत्महत्या कर रहा है । देश मे भय और अराजकता का माहौल क्यों  है ।

               ज़िला  अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि मोदी सरकार अपनी विफलता के चार वर्ष जश्न के रूप में मना रही है। किसान,मजदूर,युवा,व्यापारी,दलित,पिछड़ा वर्ग और महिलाओं का जीवन बद से बदतर हो गया है। महंगाई सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चली गयी है। यही स्थिति रही तो देश मे आर्थिक आपातकाल स्वमेव लग जायेगा। देश विस्पोटक स्थिति से गुजर रहा है । विजय ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होने कहा कि रमन सरकार समर्थन मूल्य के नाम पर छलावा कर रही है । प्रदेश में रोजगार की स्थिति बहुत दयनीय है। केशरवानी ने इस दौरान स्थानीय परेशानियो को भी गिनवाया।

                                शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने कहा कि मोदी सरकार चन्द उद्योगपतियो की होकर रह गयी है। पार्टी के नेता अपने चुनावी घोषणा पत्र को भले ही  जुमला कहे लेकिन उन्होने जनता के साथ धोखा किया है। बुजुर्ग नेता  अटल बिहारी बाजपेयी ,लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी के सिद्धान्तों का भी तिलांजलि देकर उनका भी अपमान किया है । देश की सीधी साधी जनता भाजपा के झूठे चक्रव्यूह में फंस गई है। देश आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है।

                    प्रदेश प्रवक्ता शैलेश पांडेय ने कहा कि देश मे जुमले बाज़ो की सरकार बने 4 साल हो गये है। देश वासियो से किए गए वादे आज भी पूरा होने के इंतजार में है। सत्ता के लालची लोगों ने जनता को आर्थिक कुचक्र में झोंक दिया है। 15 लाख रुपए सबके खाते मे आएंगे..ऐसा  झूठ बोला गया। महंगाई कम होने के वजाय आसमान तक पहुंच गयी है। पैट्रोल डीजल बहुत महंगा हो गया है। किसानो की हत्यारी लुटेरी सरकार ने किसानो को कहीं का नही छोडा है। आदिवासी वर्ग के साथ छल किया जा रहा है। शिक्षा और स्वाथ्य का स्तर बद से बदतर स्थिति में है।

                     धरना को पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी,जगजीत सिंह मक्कड़,राजेश पांडेय,राजेन्द्र शुक्ला,शेख नजीरुद्दीन,ब्लाक अध्यक्ष मनोज गुप्ता,वीरेंद्र शर्मा,शिव बालक कौशिक,जितेंद्र पांडेय,विनोद दिवाकर,तैय्यब हुसैन,अनिल सिंह चौहान ,ऋषि पांडेय,जसबीर गुम्बर,तरु तिवारी,त्रिलोक श्रीवास,निशा कश्यप,जागेश्वरी वर्मा,सरोज डहरिया,विक्की आहूजा ने भी संबोधित किया।

   धरना प्रदर्शन पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन को सांकेतिक ना माना जाय। विश्वासघातियों के खिलाफ तब तक लड़ाई जारी रहेगी जब तक केंद्र से मोदी सरकार हट नहीं जाती है।

                                           धरना प्रदर्शन में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,प्रदेश सचिव विवेक बाजपाई,शेख गफ्फार,पंकज सिंह,रामशरण यादव,महेश दुबे,अभय नारायण राय अशोक अग्रवाल,विजय पांडेय,रविन्द्र सिंह,शेखर मुदलियार,वाणी राव,सैय्यद ज़फ़र अली,ओम प्रकाश गंगोत्री,एस पी चतुर्वेदी, दुबे सिंह कश्यप ,यतीश गोयल,आनन्द जायसवाल,अमोल पाठक,शंकर पटेल,रामफूल बिंझवार,विनोद साहू,शैलेन्द्र जायसवाल,अखिलेश बाजपाई रमा शंकर बघेल,देवेंद्र सिंह ,प्रमोद नायक,धर्मेश शर्मा,रमेश कौशिक,अशोक सूर्यवंशी,पंचराम सूर्यवँशी समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद थे।

close