गहरा रही पानी को समस्या..महिला कांग्रेस ने मटका फोड़ कर किया प्रदर्शन

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर ने सभी वार्ड में पानी की समस्या गहराई हुई है, बोर सूख रहे हैं। जल स्तर नीचे गिर रहा है, पानी की सप्लाई व्यवस्थित नहीं है। टैंकर से पानी की आपूर्ति सही समय और सही जगह पर नहीं पहुँच रही है। इन सभी बातों को लेकर शहर महिला कांग्रेस ने अध्यक्ष सीमा पाण्डेय के नेतृत्व में सिर पर खाली मटका लेकर विकास भवन पहुँचकर पानी की माँग करते हुये प्रदर्शन किया। हमेशा की तरह सूचना होने के बाद भी महापौर प्रदर्शनकारियों से मिलने के बजाय आॅफिस छोड़कर चले गये।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आयुक्त के अनुपस्थिति में उपायुक्त ने ज्ञापन लिया और पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। भारी पुलिस बल की उपस्थिति में जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक प्रवीण राय और सिविल लाईन टी.आई. खुटिया प्रमुख थे। शहर कांग्रेस की महिलाओं ने पानी न मिलने के कारण रोष व्यक्त किया। नारेबाजी की और मटका फोड़कर आक्रोश जताया।

 सीमा पाण्डेय ने कहा जो सरकार इस भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है वह किस मुँह से विकास यात्रा निकाल रही है। गर्मी आने के पूर्व ही पानी की व्यवस्था कर लेनी चाहिए थी। महिलायें टैंकर में लाईन लगा के पानी भरे या घर का काम करें।उन्होंने यह भी कहा कि पवित्र रमजान के महिने में मुस्लिम बाहुलता वाले वार्डों में मुस्लिम बहनें रोजा रखकर नलों में लाईन लगकर पानी भर रही हैं।

शहर अध्यक्ष ने कहा कि समय रहते पानी की समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया तो सभी वार्डों में मंत्री द्वारा खोले गये कार्यालयों के समाने धरना प्रदर्शन होगा और एक बड़ा आंदोलन महिला कांग्रेस करेगी।आज के धरना प्रदर्शन में सावित्री सोनी, मंजु त्रिपाठी, अफरोज खान, पुष्पा यादव, निशा कश्यप, अंजु सोनी, जयश्री नायडू, मंशा पाण्डेय, लक्ष्मी चैरसिया, भुनेश्वरी यादव, सरिता भगत, खुशबू भगत, कमरूनिशा, निर्मला पांडे, लता फ्रांसिस, मेरी फ्रांसिस, साहिन यादव, देवकी कश्यप, चतुरी, अहिल्या ठाकुर, राजकुमारी ठाकुर, मीना यादव, सुरेखा वर्मा, भारती मिश्रा, त्रिवेणी भोई, सगुनी यादव, आशा कौशिक, सुधा यादव, सुनीता यादव, उर्वशी आदि शामिल थे।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस के आंदोलन के साथ प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री अटल श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय, नेता प्रतिपक्ष शेख नजरूद्दीन, पार्षद चंद्रप्रदीप बाजपेयी, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, तरू तिवारी भी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close