CM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार – विकास यात्रा के नाम पर सरकारी खर्च से बीजेपी के प्रचार-प्रसार के खिलाफ है कांग्रेस

Chief Editor
3 Min Read
रायपुर । डाॅ. रमन सिंह द्वारा विकास यात्रा के मंच का दुरूपयोग जनता के सामने गलत बाते बोलने और गुमराह करने के लिये करने पर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि कांग्रेस न विकास के खिलाफ है और ना ही विकास यात्रा के। कांग्रेस की खिलाफत विकास यात्रा के नाम पर सरकारी खर्च पर भाजपा के चुनावी प्रचार-प्रसार को लेकर है और सरकारी खर्च पर भाजपा के प्रचार के विरूद्ध डाॅ. अजीत आनंद डेग्वेकर न्यायालय गये थे।
शैलेश नितिन नत्रिवेदी ने आगे कहा कि रही बात मुख्यमंत्री के इस कथन की, कांग्रेस के लोग अश्लील सीडी बनाकर चरित्र हत्या करते है यह सरासर गलत, बेबुुनियाद, काल्पनिक, तथ्यहीन कथन है। कांग्रेस पार्टी इसका कड़ा प्रतिवाद करती है, क्योकिं पूरा छत्तीसगढ़ इस तथ्य से अवगत है कि अश्लील सीडी बनाने में भाजपा के कथित नेता ही शामिल रहे है। यह समाचार टेलीविजन, समाचार पत्रों, सोशल मीडिया में प्रमुखता से प्रसारित भी हुआ था। उस समय मुंह बंद रखने वाले रमन सिंह को आज अचानक आकाशवाणी से इस ज्ञान की प्राप्ति हुयी है क्या? मुख्यमंत्री जैसे सम्मानजनक ओहदे पर बैठे व्यक्ति से इतने हताशा भरी, गलतबयानी एवं निम्न स्तरीय बयान की कांग्रेस को अपेक्षा नहीं थी। सत्ता हाथ से जाने की बौखलाहट में रमन सिंह ऐसा गलत बयान दे रहे है। जब राघव जी की सीडी बनती है तो उसे भाजपा के ही लोगो ने बनाया। संघ के बड़े नेता सुरेश सोनी की सीडी भी संघ और भाजपा के लोगो ने बनायी थी। हार्दिक पटेल की सीडी भी भाजपा का ही खेल थे। सेक्स सीडी बनाना भाजपा का चरित्र है। सत्ता के लोभ का स्पष्ट प्रमाण तो कर्नाटक में सत्ता हथियाने में किस तरह से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राज्यपाल का इस्तेमाल किया गया, उसे पूरा देश जानता है। मणिपुर और गोवा में सत्ता के लोभ में भाजपा ने कैसी नीति अपनायी उसे भी देश ने देखा है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी के मुख्यमंत्री द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यो में विश्वास करने वाली कांग्रेस को उपदेश देने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।
close