विकास यात्रा को बनाएंगे विजय यात्रा..अल्पसंख्य मोर्चा का दावा..रमन की कल्याणकारी योजनाओं से हुआ विकास

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक विकास यात्रा के मद्दनेजर भाजपा कार्यालय  हुई।  बैठक को अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश महामंत्री ईमरान खान ने संबोधित किया। अपने संबोधन में इमरान ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय के लिये विभिन्न योजनायें लागू किये है।  योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समुदाय को लगातार मिल रहा है। हमारी जिम्मदारी बनती है कि सरकार के विकास यात्रा में शामिल होकर विकास को बेहतर गति दें। समस्त अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को विकास यात्रा में शामिल  करना होगा।
                        अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष युसूफरजा बरकाती ने कर्नाटक चुनाव में ऐतिहासिक बढ़त के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी । बरकाती ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को पूर्ण बहुमत देकर राष्ट्रीय नेतृत्व का लक्ष्य 65 को पूरा करेगी। भाजपा संगठन मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के  लाभकारी कार्यक्रमो को विकास यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचाना है। विकास यात्रा को विजय यात्रा में बदलना है।
      बैठक का संचालन मोर्चा जिला महामंत्री डिम्पल सिंह ने किया। बैठक में यास्मीन खान, डिम्पल सिंह, फैजान अहमद, सल्लामुद्दीन अशरफी, मिर्जा शाहिद बेग, वासित अली, रियाज अशरफी, गुलाम मोईनुद्दीन, विकास अंथोनी, उस्मान खान, फिरोज खान, नवीन मसीह, सै.गुलशेर अली, अनवर खान, सुलेमान अली, हफीज, सरदार वालिया समेत कई नेता मौजूद थे।
close