बोदरी के लोगों ने कहा..क्षेत्र में पानी की विकराल समस्या…माइंस का पानी फिल्टर के बाद करें सप्लाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— बोदरी नगर पंचायत के भाजपा नेताओं और स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पेयजल के लिए गुहाई लगाई है। लोगों ने जिला प्रशासन को बताया कि बोदरी नगर पंचायत की जनसंख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जनसंख्या बृद्धि के साथ पेयजल समस्या खड़ी हो गयी है। यदि हिर्री माइन्स से निकलने वाले पानी को फिल्टर कर जनता को उपलब्ध कराया जाए तो काफी कुछ समस्या का हल हो जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        बोदरी नगर पंचायत के लोगों के साथ भाजपा जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को बताया कि क्षेत्र में पानी की भीषण समस्या है। समय के साथ क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। साल दर साल नई कालोनियों का निर्माण हो रहा है। पानी की खपत होने से जल स्तर लगातार गिर रहा है। इसका खामियाजा खासतौर पर गरीबों को भुगतना पड़ रहा है।

               कलेक्टर को लिखित समस्या पत्र में कुशल पाण्डेय दिनेश पाण्डेय कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि ोगर्मी शुरू होते ही लोग पेयजल के भटकने को मजबूर हैं। प्रशासन को हर साल टेन्डर के माध्यम से पानी सप्लाई करना पड़ता है। जबकि क्षेत्र में शासन ने बड़ी बड़ी टंकियों का निर्माण किया है। लेकिन जल स्तर नीचे जाने का कारण गर्मी में टंकियां सूखी रहती हैं।

                         कुशल पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र के हित  को ध्यान में रखते हुए यदि प्रशासन चाहे तो पानी की समस्या का निदान काफी कुछ हद तक किया जा सकता है। बोदरी से मात्र 6 किलोमीटर दूर भिलाई स्टील प्लांट हिर्री माइंस है। माइस से खनिज निकालने के बाद पानी बेकार हो जाता है। यदि प्रशासन प्रयास करे तो माइंस का पानी फिल्टर के बाद नगर पंचायत को सप्लाई किया जा सकता है। इससे जनता की बहुत बड़ी समस्या खत्म हो जाएगी।

close