तिफरा नगर पालिका अध्यक्ष की दादागिरी.. जान से मारने की दी धमकी..ठेकेदार ने की पुलिस से लिखित शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— तिफरा नगर पालिका ठेकेदार ने अध्यक्ष रामू साहू के खिलाफ सिरगिट्टी थाने में शिकायत की है। ठेकेदार ने लिखित शिकायत कर बताया कि रामू साहू से जान का खतरा है। मोबाईल पर उसे मां बहन की गाली दी है। मजदूरों के सामने उठवा लेने की धमकी दी है। रामू साहू के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              तिफरा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ ठेकेदार रामकलेश साहू ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रामकलेश साहू ने लिखित शिकायत कर बताया कि आरसीसी मंच चौक पर उसका ठेकेदारी का काम चल रहा है। करीब सवा ग्यारह बजे रामू साहू मौके पर पहुंचा। लेबरों के सामने ही मोबाइल पर मुझे मां बहन की गाली देने लगा।

               रामकलेश ने पुलिस को बताया कि रामू साहू ने मोबाइल पर गाली गलौच करते हुए कहा कि जब मैं गाली गलौच का विरोध किया तो। रामू साहू ने कहा कि मुझे नहीं जानता। दिमाग खराब होगा तो उठवा लूंगा। मेरा कुछ कर भी नहीं पाएगा।

           रामकलेश ने सिरगिट्टी थाने में लिखित शिकायत कर कहा कि रामू साहू से जान का खतरा है। परिवार के साथ चिचिरदा गांव में रहता हूं। रामू साहू परिवार के साथ कुछ भी कर सकता है। उसके खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। यदि मेरे साथ कुछ होता है तो इसके लिए पुलिस जिम्मेदार होगी।

Share This Article
close