मेयर का कांग्रेसियों पर तंज..कहा .बेगानी शादी में कांग्रेसी दीवाना..उच्चस्तरीय जांच के बाद होगी प्रक्रिया..कार्निवाल में शामिल होंगी हस्तियां

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— 5 से 13 मई के बीच बिलासपुर कार्निवाल का आयोजन राजकिशोर नगर स्मृति वन में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न वर्गों के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश की नामचीन कलाकार और हस्तियां मौजूद रहेंगी। बच्चों को कार्निवाल के माध्यम से शहर माता पिता और प्रदेश का रोशन करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम के अलावा एनटीपीसी,एसईसीएल,छत्तीसगढ़ टूरिज्म के अलावा सरकार के अन्य संंस्थानों के सहयोग से किया जा रहा है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता के दौरान बिलासपुर मेयर किशोर राय और कमिश्नर सौमिल रंजन चौबे ने दी।

.

                      मेयर किशोर राय ने बताया कि लगातार तीसरी बार बिलासपुर कार्निवाल का आयोजन राजकिशोर नगर स्थित स्मृति वन में किया जा रहा है। कार्निवाल ने धीरे धीरे प्रदेश में अपना विशेष स्थान बना लिया है। इस बार पिछले बार की तुलना में विशेष रौनक रहेगी। देश के नामचीन कलाकार कार्निवल में शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन 6 मई को निकाय मंत्री अमर अग्रवाल करेंगे।

                                सौमिल रंजन चौबे ने बताया कि कार्निवाल उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मेयर किशोर राय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में निगम सभापति अशोक विधानी,कमिश्नर टीसी महावर,आई दीपांशु काबरा,पुलिस कप्तान आरिफ हुसैन शेख,एसईसीएल सीएमडी बी.आर.रेड्डी और एनटीपीसी महाप्रबंधक असीम कुमार सामंत विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।कमिश्नर ने बताया कि पिछले कई महीनों से कार्निवाल आयोजन की प्रक्रिया चल रही थी। रायपुर में  देश के कोने कोने से आए बच्चों ने आडिशन दिया। योग्य प्रतिभाओं का सलेक्शन किया गया। कार्निवाल में प्रतिभाओं का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।.

              पत्रकार वार्ता में मेयर पत्रकारों के सवाल को जवाब दिया। उन्होने कहा कि बिलासपुर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्हें एक बडे मंच की जरूरत थी। बिलासपुर कार्निवाल के माध्यम से पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्निवाल में गीत संगीत,डांस,नाटक,समेत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन विशाल मंच पर किया जाएगा। बिलासपुर के होनहार बच्चे इस दौरान अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।

                            कार्निवाल से बिलासपुर निगम को कितना वित्तीय फायदा होगा। सवाल का जवाब देते हुए कमिश्नर ने कहा कि कार्निवाल का आयोजन लाभ हानि को लेकर नहीं किया जा रहा है। निमग का इसमें किसी प्रकार का वित्तीय साझीदारी नहीं है। मंत्रालय,एनटीपीसी और एसईसीेल से सहयोग मिलेगा। बच्चों के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखकर इस प्रकार का आयोजन जरूरी है।

           एक अन्य सवाल के जवाब में महापौर ने कहा कि कार्निवाल में अंकित तिवारी,युमना अजीन,तरूण सागर,अमनदीप सिंंह,मोडी खान और अप्पी राजा के विशेष कार्यक्रम होगा। इससे बच्चों और नौजवानों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। मेयर ने बताया कि कार्यक्रम में सिनेमा की विशेष व्यवस्था की गयी है।

 पत्रकार वार्ता में गूंजा सिवरेज और कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

                  सिवरेज पर सवाल का जवाब देते हुए मेयर ने कहा कि सिवरेज का अंतिम समय पर पहुंच गया है। पानी गिरने से कार्य में बाधा हुई है। सिवरेज काम करेंगा। लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हां देरी हुई है..लेकिन देरी होने के कारण भी कई हैं। लेकिन अब काम अंतिम चरण में है।

        धरना प्रदर्शन के सवाल पर मेयर ने बताया कि बेगानी शादी में अब्दुला दीवाना। कांग्रेसियों को मालूम है कि सभी सफाई कर्मचारियों की स्थायी नियुक्ति किया जाना है। जानकारी मिलते ही कर्मचारियों के साथ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जबकि सफाई कर्मचारियों ने मदद भी नहीं मांगा। सफाई कर्मचारी भी जानते हैं कि उच्च स्तरीय छानबीन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं चल रही है। नियमितिकरण में देर लगना स्वभाविक है। बावजूद इसके कांग्रेसी धरना प्रदर्शन पर चले गए। कांग्रेसियों की नाटक को सभी लोग समझ रहे हैं।

                                    मेयर ने बताया कि मुद्दा विहीन कांग्रेसियों के बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। त्रिपक्षीय वार्ता में कर्मचारियों के मुद्दों को एमआईसी प्रस्ताव में क्यों शामिल नहीं किया गया। मेयर ने बताया कि यह तो कांग्रेसी बताएं…क्यों नहीं शामिल किया गया। जब छानबीन और उच्च स्तरीय प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया जाएगा। नियमितिकरण का प्रस्ताव लाया जाएगा। यह तो सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन कांग्रेसियों को कौन समझाए।

close