BJP ने जारी की चुनावी मैनिफेस्टो,किसानों का 1 लाख रुपये का कर्ज होगा माफ,जानिए बड़ी बाते

Shri Mi
4 Min Read

gujrat, election, 2017, bjpनईदिल्ली।कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है।बीजेपी मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार सुबह केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही किसानों का 1 लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।इसके साथ ही बीपीएल परिवार की महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त में सेनैटिरी नैपकिन मुहैया कराने का वादा भी किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

कुल मिलाकर देखा जाए तो बीजेपी ने किसानों, महिलाओं और युवाओं को ध्यान में रखकर चुनावी घोषणापत्र तैयार किया है।बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को सभी 224 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा, जबकि 15 मई को नतीजा घोषित किया जाएगा।

आइए एक नज़र डालते हैं बीजेपी घोषणापत्र की प्रमुख बातों पर-

  • सरकार बनने पर पहली कैबिनेट बैठक में ही 1 लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
  • किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य उत्पादन लागत से 1.5 गुना तय किया जाएगा।
  • नीगलयोगी योजना के तहत 20 लाख छोटे किसान जिनकी जमीन बंजर है, उन्हें न्यूनतम 10 हजार रुपए तक की राशि आवंटित की जाएगी।
  • मजदूरी करनेवाले भूमिहीन किसानों के लिए 2 लाख रुपए की बीमा योजना का प्रावधान किया जाएगा, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित रखा जा सके।
  • सिंचाई योजनाओं को पूरा करने के लिए सुजलाम सुफलाम योजना शुरू की जाएगी। इसमें 2023 तक सभी योजनाएं पूरी कर ली जाएंगी।
  • किसानों को पंप सेट के लिए दस घंटे के लिए फ्री बिजली दी जाएगी।
  • किसानों के बच्चों को कृषि संबंधित शिक्षा देने के लिए ‘राइथा बंधु स्कॉलरशिप’ चलाई जायेगी। 1 हजार किसानों को इजरायल और चीन के दौरे पर ले जाएंगे ताकि वह खेती का अध्ययन कर सकें।
  • बीपीएल परिवार की सभी महिलाओं को फ्री में स्मार्टफोन और कॉलेज छात्रों को लैपटॉप दी जाएगी।
  • ‘स्त्री सुविधा स्कीम’ के तहत बीपीएल परिवार की महिलाओं और छात्राओं को मुफ्त में सेनैटिरी नैपकिन मुहैया करवाया जाएगा। जबकि अन्य महिलाओं से इसके लिए 1 रुपये लिया जाएगा।
  • महिलाओं को 1 प्रतिशत ब्याज दर पर दो लाख रुपए तक का कर्ज़ दिया जाएगा।
  • भाग्यलक्ष्मी स्कीम के तहत मिडिल क्लास और लोअर क्लास की महिलाओं को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  • ‘विवाह मंगला’ योजना के तहत बीपीएल परिवारों की लड़कियों की शादी में 2 ग्राम की एक सोने की थाली और 25 हजार रुपया दिया जाएगा।
  • जिला और ताल्लुक स्तर पर महिलाओं के बनाए उत्पादों के लिए स्त्री उन्नति स्टोर विकसित किए जाएंगे।
  • राज्य में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये का एक फंड बनाया जाएगा। साथ ही इस योजना में महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।
  • महिलाओं अधिकारियों की अगुवाई में विशेष जांच टीम का गठन किया जाएगा जिसमें 1 हजार महिला पुलिस को भर्ती किया जाएगा जो महिलाओं से संबंधित लंबित मामलों को निबटाएगी।
  • स्टार्टअप संस्कृति कर्नाटक में बीजेपी की सरकार में और विकसित होगी।
  • हुबली, बेंगलुरु, रायचूर, मैसूर, मेंगलुरु और कलबुर्गी में देश का सबसे बड़ा को-वर्किंग स्पेस विकसित किया जाएगा।
  • गौ-हत्या पर रोक लगाने के लिए कई कार्यक्रमों का आग़ाज़ किया जाएगा।
  • जानवरों के कल्याण के लिए 3000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
  • राज्य में 300 से अधिक अन्नापूर्णा कैंटीन खोला जाएगा।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close