कांग्रेस से नहीं करेंगे गठबंधन..अकेले लड़ेंगे चुनाव…समाजवादी नेता ने कहा…बार बार नहीं चढ़ती काठ की हांडी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— समाजवादी पार्टी से उत्तर प्रदेश एमएलसी पुष्पराज जैन ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता नक्सली गतिविधियों और भाजपा के शोषणकारी नीतियों से परेशान हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी प्रदेश में अकेल चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस से आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बातचीत जरूर चल रही है। लेकिन छत्तीसगढ में किसी से समझौता नहीं किया जाएगा। पु्ष्पराज जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है। 15 सौ में से 7 सौ लोगों का गलत इनकाउन्टर किया गया है। उन्होने बताया कि समाजवादी पार्टी केवल यादव और बाप बेटों की ही नहीं बल्कि सभी वर्गों की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जरूर फायदा मिलेगा। कितनी सीट जीतेंगे अगली पत्रकार वार्ता में इसकी घोषणा करूंगा। लेकिन चुनाव सभी सीटों पर लड़ेंगे।

                       समाजवार्टी पार्टी से उत्तरप्रदेश के एमएलसी पुष्पराज जैन पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होने एलान किया कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी। कितना सीट जीतेंगे आगामी पत्रकार वार्ता में इसका खुलासा भी कर दुंगा। सवाल के जवाब में पुष्पराज ने बताया कि यह सच है कि हमने प्रदेश की तरफ बहुत ज्यादा ध्यान नहीं दिया। लेकिन तैयारी के लिए पर्याप्त समय है। समय रहते संगठन को खड़ा कर लिया जाएगा। मजबूत प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा।

      एक सवाल के जवाब में पुष्पराज ने बताया कि लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर कांग्रेस से हमारी प्रारंभिक बातचीत हो रही है। लेकिन छत्तीसगढ में हम अकेले दम पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जैन ने बताया कि प्रदेश की जनता पिछले 15 सालों से भूख,भय,भ्रष्टाचार से परेशान है। नक्सलियों का बोलबाला है। भाजपा और कांग्रेस में दृढ इच्छाशक्ति में कमी के कारण नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है। वरना अाज तक नक्सलिओं का नामो निशान मिट जाता। यदि नौजवानों को काम दिया जाता तो नक्सली समस्या कब का खत्म हो चुका होता।

                    पुष्पराज जैन ने कहा कि मुलायम सिंह पार्टी के संरक्षक हैं। बड़े हैं..कुछ भी कह सकते हैं और कहते भी हैं। यह सच है कि उन्होने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन से समाजवादी पार्टी को नुकसान होगा। यह बयान बहुत पुराना है। जब पत्रकारों ने याद दिलाया कि मुलायम सिंह ने दो चार दिन कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने की सलाह दी है। सवाल के जवाब में पुष्पराज ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हैं…उन्हें ही फैसला लेना है।

  पुष्पराज जैन ने समाजवादी पार्टी में यादवों की पार्टी और भाई भतीजावाद होने से इंकार किया। उन्होने कहा कि कुछ लोग बार बार झूठ बोलकर पार्टी को बदनाम किया है। इसमें मीडिया की भूमिका है। समाजवादी पार्टी सभी धर्म जाति और समाजवादी सोच के लोगों की है।

उत्तरप्रदेश और मुख्यमंत्री योगी के बयान का खण्डन करते हुए पुष्पराज जैन ने कहा…कि सूबे में पहले गुण्डाराज नहीं था..लेकिन अब है। उत्तरप्रदेश की जनता परेशान है। 15 सौ में से 70 प्रतिशत एनकाउन्टर गलत है। वर्ग विशेष को निशाना बनाया जा रहा है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी सफलता मिली। लेकिन जनता अब पश्चाताप कर रही है। जाति धर्म में बंटवारा कर चुनाव जीता गया। मंदिर मस्जिद को मुद्दा बनाया गया। लोगों ने भावनाओं में बहकर भाजपा को जिताया। समाजवादी पार्टी विकास को मुद्दा बनाया। लेकिन जनता को विकास समझ नहीं आया। इसलिए समाजवादी पार्टी की हार हुई है। लेकिन जनता अब समझ चुकी है। अखिलेश यादव के विकास को अब जाकर समझ सकी है।

नरेश अग्रवाल ने पार्टी छोड़ दिया  के सवाल पर पुष्पराज जैन कहा ..नरेश लालची है। अब उसे समझ में आ गया होगा कि भाजपा में उसकी गति क्या हो रही है। लालची लोगों के साथ ऐसा ही होना चाहिए। अवसर वादियों के लिए समाजवादी पार्टी में कोई स्थान नहीं है। पुष्पराज जैन ने बताया कि मोदी देश की जनता को ख्यालीपुलाव पका कर खिला रहे हैं। अमित शाह पुलाव को बांट रहे हैं। लेकिन इतना तय है कि काठ की हांड़ी एक बार ही चढ़ती है।

close