कई IAS अफसर इधर से उधर,दीपक सोनी रायपुर जिला पंचायत के नए सीईओ

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर, अम्बिकापुर, दुर्ग ,जगदलपुर,ट्रांजिट हॉस्टल,chhattisgarh,pwdरायपुर।बुधवार को राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापनाओं का आदेश जारी किए है।सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर को आगामी आदेश तक मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर पदस्थ किया गया है।दीपक सोनी, मिशन संचालक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा अतिरिक्त प्रभार अपर विकास आयुक्त कार्यालय को आगामी आदेश तक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।वही पुष्पा साहू, उप सचिव छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग को सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ किया गया है।साथ ही दिव्या उमेश मिश्रा से उप सचिव श्रम विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है, उनके पास उप सचिव पीएचई का प्रभार यथावत रहेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close