किशोर राय बने राज्य साक्षरता मिशन के सदस्य

Chief Editor
2 Min Read

IMG_20150707_111111

Join Our WhatsApp Group Join Now

रायपुर । राज्य शासन ने  राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण की सामान्य सभा का पुनर्गठन कर दिया  है। स्कूल शिक्षा विभाग ने यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सामान्य सभा अध्यक्ष और स्कूल शिक्षा, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री  केदार कश्यप उपाध्यक्ष होंगे। सदस्यों में राज्य के सामान्य प्रशासन, जनसम्पर्क, वित्त, नगरीय प्रशासन, तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री, महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री, और मुख्य सचिव तथा महानिदेशक, राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण अथवा उनके प्रतिनिधि शामिल हैं।

         इसके अलावा सदस्यों में जिला पंचायत दंतेवाड़ा के अध्यक्ष श्रीमती कमला नाग, नगर निगम बिलासपुर के महापौर  किशोर राय, नगर निगम राजनांदगांव के महापौर  मधुसूदन यादव, जिला पंचायत जशपुर के उपाध्यक्ष  प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत बस्तर के अध्यक्ष श्रीमती जबिता मंडावी, नगर निगम रायपुर के सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा और वैज्ञानिक, शिक्षाविद तथा मीडिया विशेषज्ञ वर्ग से  प्रताप सिंह प्रधान,  शैलेश श्रीवास्तव,  जयराम मिश्र, डॉ. व्ही.पी. कश्यप,  लीलाधर राठी,  नेत्रराम सैनिक, श्रीमती सुचिता पाण्डेय, श्रीमती नीलम सिंह, श्रीमती नीता बाजपेयी और बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.डी.आर. चन्द्रा शामिल हैं।

 

close