पूजा पाठ के असर को लेकर कैदियों में खूनी संघर्ष…आरोपी ने किया पुजारी कैदी पर हमला….मुरारी की हालत गंभीर..

BHASKAR MISHRA

बिलासपुर— जेल के पुजारी कैदी को दूसरे सजायाफ्ता कैदी ने पीट दिया है। मारपीट के बाद पुजारी कैदी को चोट आयी है। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल सिम्स में भर्ती कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों के बीच पूजा पाठ को लेकर रार हुई। मारने वाले कैदी ने कहा कि तेरे पूजापाठ से अभी तक कोई फायदा नहीं हुआ । आखिर इसकी वजह क्या है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई। मामला हाथापायी के बाद ईंट पत्थर तक पहुंच गया। आरोपी कैदी ने पास में रखे ईंटा से पुजारी कैदी पर हमला कर दिया। जिसके कारण मुरारी पंडित को गंभीर चोट पहुंची है। फिलहाल घायल कैदी का इलाज सिम्स में चल रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      बिलासपुर केन्द्रीय जेल में दो कैदियों के बीच आज सुबह मारपीट का मामला सामने आया है। एक कैदी ने जेल में पूजा पाठ कराने वाले दुसंरे कैदी पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके कारण पुजारी पंडित को गंभीर चोट आयी है। मारपीट की खबर के बाद जेल प्रशासन ने तत्काल आरोपी कैदी को कब्जे में किया। घायल पुजारी कैदी को सिम्स में इलाज के लिए दाखिल कराया है।

                    जानकारी के अनुसार घायल कैदी जेल में पूजा पाठ का काम करता है। कैदी का नाम मुरारी है। करीब 12 साल से सेन्ट्रल जेल में बंद है। मुरारी मुंगेली जिले का रहने वाला है।  जबकि ईंटा से पुजारी कैदी पर हमला करने वाले कैदी का नाम मोहन मरावी है। मोहन मरावी नवागढ़ का रहने वाला है।

             रविवार की सुबह जेल मे 302 के दो कैदी मरावी और मुरारी से कहासुनी हो गयी। सूत्रों के अनुसार मरावी नाम के कैदी ने पुजारी कैदी मुरारी के पूजा पाठ से बहुत नाराज था। मुरारी ने मरावी  को आश्वासन दिया था कि पूजा पाठ से परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आश्वासन के बाद मरावी  मुरारी का भक्त हो गया। सुबह मरावी ने मुरारी से कहा कि पूजा पाठ का कोई असर नहीं हो रहा है। इस बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गयी।

                              कहासुनी और गाली गलौच के दौरान मरावी को इतना क्रोध आया कि पास में रखे ईंट से मुरारी के सिर पर हमला कर दिया। जिसके कारण मुरारी को सिर पर गंभीर चोट आयी है। मारपीट की सूचना मिलते ही जेल प्रहरी मौके पर पहुंच गए।  मरावी को कब्जे में लिया। घायल मुरारी को  इलाज के लिए सिम्स में दाखिल कराया।

                   सिम्स पुलिस चौकी प्रभारी योगेश गुप्ता ने बताया कि मुरारी का बहुत खून बह चुका है। विवाद और मारपीट की वजह क्या है फिलहाल उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।घायल मुरारी भी बताने की स्थिति में नहीं है। मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को भी दी गयी है।

पूजा पाठ को लेकर हुई लड़ाई

                           केन्द्रीय जेल अधीक्षक एस.एस.तिग्गा ने बताया कि फिलहाल मेैं छुट्टी पर हूं। जेल से जानकारी मिली है कि दो कैदी आपस में भिड़ गए हैं। एक कैदी को गंभीर चोट पहुंची है। किन कारणों को लेकर लड़ाई हुई। फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं। घायल कैदी का नाम मुरारी है। पिछले 12-13 साल जेल में पूजा पाठ की जिम्मेदारी को पूरा करता है। स्थिति स्प्ष्ट होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।

close