सुकमा।शनिवार को सुकमा मे पुलिस नक्सली मुठभेड़ मे एक महिला नक्सली के मारे जाने की खबर आ रही है।मिली जानकारी के अनुसार सुकमा बीजापुर सीमा पर पुलिस नक्सली मुठभेड़ चल रही है।मुठभेड़ जगरगुंडा और बीजापुर की सीमा में हुई है।STF और DRG की संयुक्त करवाई में मुठभेड़ चल रही है।बता दे कि शुक्रवार को जवानों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। घटना राज्य के बीजापुर जिले मे हुई थी। नक्सलियों की तलाश में तेलंगाना के जवान सीमा पार कर छत्तीसगढ़ में 15 किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे। बीजापुर जिले के इपेंटा इलाके में पहुंचते ही नक्सलियों के साथ उनकी मुठभेड़ हो गई जहां जवानों सात नक्सलियों को ढेर कर दिया था।जवानों ने 7 नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है। जवानों ने बड़ी संख्या में हथियार और ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।
Join Our WhatsApp Group Join Now