एक बार फिर कलेक्टर चलाएंगे बैंक…संचालक मण्डल बर्खास्त के बाद….पी.दयानन्द ने लिया प्रभार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– एक बार फिर जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक की कमान कलेक्टर के हाथ में पहुंच गयी है। हाईकोर्ट ने एक दिन पहले जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक संचालक मण्डल को बर्खास्त कर दिया है। बुधवार को हाईकोर्ट के फैसले और राज्य शासन के निर्देश की कापी संयुक्त पंजीयक,उप पंजीयक और बैंक के वरिष्ठ कर्मचारियों ने कलेक्टर को दी। राज्य शासन और हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर पी.दयानन्द ने दोपहर को प्रशासक की जिम्मेदारी ले ली है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                  जिला सहकारी बैंक संचालक मण्डल के बर्खास्त होने के एक दिन बाद कलेक्टर पी.दयानन्द ने प्रशासक का प्रभार ले लिया है। हाईकोर्ट और राज्यशासन के निर्देश पर कलेक्टर ने प्रभार लिया है।

                    मालूम हो कि एक दिन पहले हाईकोर्ट ने जिला सहकारी बैंक संचालक मण्डल को नियम विरूद्ध होने के कारण बर्खास्त कर दिया है। बताते चले किं संचालक मण्डल के अध्यक्ष मुन्नाराम राजवाड़े समेत कई सदस्य जनप्रतिनिधि नियमों का पालन नहीं करते हैं। संचालक मण्डल अध्यक्ष मुन्नाराम राजवाड़े  सहकारी दुग्ध समिति कोरबा से प्रतिनिधित्व करते हैं। समिति ने राजवाड़े को मनोनित किया था। पंजीयक ने मनोनित सदस्य मुन्नाराम राजवाड़े को जनप्रतिनित्व खिलाफ बताकर संचालक मण्डल को बर्खास्त किया था।

                                          पंजीयक के फैसले के खिलाफ मुन्नाराम ने ट्रिब्यूनल का दरवाजा खटखटाया। फैसले के खिलाफ ट्रिब्यूनल ने मुन्नाराम को स्टे दिया। 20 फरवरी को मुन्नाराम के पक्ष में फैसला देते हुए कामकाज करने को कहा। ट्रिब्यूनल कोर्ट के फैसले को राज्य शासन ने हाईकोर्ट मे चैलेंज किया। 23 अप्रैल को हाईकोर्ट की सिंंगल बेच ने मुन्नाराम समेत संचालक मण्डल के निर्वाचन को जनप्रतिनित्व नियम के खिलाफ पाया। हाईकोर्ट ने संचालक मण्डल को  अवैध मानते हुए बर्खास्त करने का आदेश दिया।

                              बुधवार को संयुक्त पंंजीयक के.एल ठारगावे,उप पंजीयक दिलीप जायसवाल,वरिष्ठ बैंक कर्मचारी शशांक दुबे और आशीष दुबे ने कलेक्टर को हाईकोर्ट के निर्णय से अवगत कराया। कलेक्टर पी.दयानन्द ने शासन के निर्देशों का पालन करते हुए जिला सहकारी केन्द्रीय मर्यादित बैंक प्रभार अपने हाथ में ले लिया है। जानकारी हो कि इसके पहले भी संचालक मण्डल की अ्नुपस्थिति में  तात्कालीन कलेक्टर अन्बलंगन पी. ने भी प्रशासक के तौर पर बैंक का संचालन किया है।

close