संजय श्रीवास्तव बोले-खयाली पुलाव बनाने में मस्त है कांग्रेस

Shri Mi
2 Min Read
रायपुर।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मुख्यमंत्री बनने की होड़ में एक दूसरे को निपटाने की प्रक्रिया का स्वागत किया है।उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही कांग्रेसी अपनी असलियत में आ गए।कल तक भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव कांगे्रस की एकता की दुहाई दे रहे थे। लेकिन टी.एस. सिंह देव के बयान आते ही भूपेश बघेल ने कांगे्रस आला कमान का हवाला देते हुए उन्हे दरकिनार कर दिया।भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस के नेता खयाली पुलाव वर्षो से बनाने में मस्त हैं। कांग्रेस पार्टी की स्थिति अत्यंत दयनिय है एवं एक अनार सौ बीमार की कहावत कांगे्रस पर शत प्रतिशत चरितार्थ हो रही है।भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यह कांग्रेस का हमेशा से चरित्र रहा है कि प्रदेश की जनता, प्रदेश का विकास उनकी प्राथमिकता नहीं रही है।
संजय ने कहा कि विकास उनके लिए पागल है। लेकिन स्वयं के विकास के लिए पदों की होड़ लगी रहती है। भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने टी.एस. सिंह देव के उस बयान को हास्यापद बताते हुए कहा कि भाजपा क्यो कांग्रेस का मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करवायेगी। दरअसल आज भी प्रदेश में कांग्रेस के पास मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है।भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांगे्रस यदि चेहरा तय नहीं कर पा रही है तो लाॅटरी का सहारा ले लें।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close