भूपेश ने किसको कहा आस्तीन का सांप..क्यों कहा बहुरूपिए से सावधान..क्या है मोदी और जोगी में समानता..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— मरवाही विधानसभा गौरेला-पेण्ड्रा संकल्प शिविर मे कांग्रेस के दिग्गज नेता एक साथ भाजपा और जनता कांग्रेस पर चोट किया है। संकल्प शिविर के मंच से पीसीसी अध्यक्ष ने इशारों ही इशारों में अजीत जोगी को आस्तीन का सांप बताया। लोगों को संबोधित  किया कि प्रधानमंत्री और अजीत जोगी में अद्भुत समानता है। दोनों झूठ ही नहीं बोलते बल्कि दोनों के पास अमित भी हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        मरवाही विधानसभा गौरेला पेन्ड्रा संकल्प शिविर में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओ को रिचार्ज किया। कांग्रेस नेताओं ने बूथ सेक्टर जोन स्तर पर संगठनात्मक शक्ति की समुचित तैयारीयों का जायजा लिया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेश बघेल नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरण दास महंत कार्यकारिणी अध्यक्ष रामदयाल उइके प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव ने विधानसभा के कार्यकर्ताओं और नेताओं का उत्साहवर्धन भी किया.।

                     कांग्रेस नेताओं ने एक एक कार्यकर्ताओं को घऱ से वोट निकालकर बूथ तक पहुंचाने का हुनर बताया। भूपेश बघेल ने संकल्प शिविर में पहुंचे बूथ, सेक्टर,जोन और वार्ड अध्यक्षों प्रभारियों से रूबरू होकर उत्साहित करते हुए कहा कि पार्टी से आस्तीन के सांप को बाहर कर दिया गया है। कार्यकर्ता निश्चिन्त  होकर पार्टी के लिए काम करें। उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास भी है कि कांग्रेस को मरवाही विधानसभा की जनता भारी मतों से जिताएगी। प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। कार्यकर्ता उत्साहित होकर काम करें।

                                      कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भूपेश ने कहा कि परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य अभी भी अधूरा है। राहुल गांधी के नारा को सच साबित करने का समय आ गया है। वक्त है वदलाव का…इसको सच कर दिखाना है। भूपेश ने बताया कि कुछ लोग आस्तीन में छिपकर पार्टी को नुकसान पहुचा रहे थे। ऐसे आस्तीन के सापों को आप के सहयोग से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

                 इशारो ही इशारों में जोगी पर निशाना साधते हुए भूपेश ने बताया कि बहुरूपिया फिर रूप बदलकर भाजपा को मदद कर रहा है। बहुरूपियों से सावधान रहने की जरूरत है। बताना होगा कि मरवाही में अब बहुरूपियों की दाल नहीं गलने वाली है। भूपेश ने मंच से कहा कि मोदी और जोगी में अद्भुत  समानता है। दोनों जमकर झूठ बोलते है। और दोनों के पास अमित है।

                                      संकल्प शिविर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के अलावा नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव राष्ट्रीय सचिव डॉ.चन्दन यादव,पूर्व केन्द्रीय मंत्री चरण दास महंत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल उइके ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण ब्लाक अध्यक्ष मनोज शर्मा ने दिया।

 कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेश तिवारी सुरेन्द्र शर्मा विनोद वर्मा सचिव महेश दुबे वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार यादव प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश पाण्डेय प्रदेश कांग्रसे प्रवक्ता अभयनारायण राय,जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला पंकज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मनोज गुप्ता अमोल पाठक प्रशांत श्रीवास स्वप्निल शुक्ला छोटु मिश्रा रशीद बक्श भी शामिल हुए। संकल्प शिविर करीब 7 घंटे तक चला। शिविर मे सैकडों कार्यकर्ताओ को नेताओं ने हाथ आगे कर संलल्प भी दिलाया।

close