कांग्रेस महिला नेत्रियों ने मनाया काला दिवस…कहा बंद करे बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का अलाप…मुश्किल हुआ महिलाओं का जीना

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को काला दिवस के रूप में मनाया। अनिता लव्हात्रे, सीमा पाण्डेय की संयुक्त तत्वावधान मे महिला कांग्रेस नेत्रियों ने देवकिनन्दन चौक मे धरना प्रदर्शन किया। कठुआ,उन्नाव और कांकेर में महिला और नाबालिग युवती के साथ अनाचार का विरोध किया। महिला कांग्रेस नेत्रियों ने कहा कि 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना देश को हिला देने वाली है।धरना प्रदर्शन में पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव समेत कांग्रेस के अन्य नेता बी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                        जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने देवकीनन्दन चौक में धरना प्रदर्शन कर मंगलवार को काला दिवस मनाया। अनिता लव्हात्रे और सीमा पाण्डेय ने कहा देश की प्रदेश और देश की कानून व्यवस्था चरमरा गयी है।अपराधियों पर पुलिस का भय पूरी तरह से खत्म हो चुका है। एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाती है। दूसरी तरफ महिलाओं की अस्मत सरे बाजार लुटी जा रही है। सरकार कानून व्यवस्था ही नहीं बल्कि हर मोर्च पर पूरी तरह से विफल  हो चुकी है।

                  इस दौरान नाराज महिला कांग्रेस नेत्रियों ने जमकर नारेबाजी की। शर्मनाक घटना के लिए सरकार के मंत्रियों से इस्तीफा मांगा । दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की है। महिला नेत्रियों ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करें की महिलाओं पर किसी प्रकार का अत्याचार ना हो। या फिर बेटी बचाओ..बेटी पढ़ाओ का अलापना बंद करे।

                                    धरना प्रदर्शन में जिला महिला कांग्रेस प्रभारी माया रानी सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष आशा सिंग,पीसीसी  प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, ग्रमीण उपाध्यक्ष प्रतिमा सहारे  ,शहर उपाध्यक्ष मन्जू त्रिपाठी ,शहर प्रवक्ता सावित्री सोनी जी , शहर उपाध्यक्ष सीमा सोनी,समेत रीता मजूमदार,करुणा , माया मिश्रा,अंजू सोनी, पूर्व शहर अध्यक्ष अल्का शर्मा ,शहर महामंत्री रेखा तान्डी ,दुर्गा मिश्रा , सीमा यादव ,सीमा वाजपेयी, शुभ्रा चक्रवर्ती,कल्पना ,अर्चना, गायत्री कश्यप,उषा किरण वाजपेयी,मीना पाण्डेय, रीता नायडू,अम्बालिका साहू,शिवा मिश्रा ,शेख गफ्फार,जसबीर गुम्बर ,राजेश पाण्डेय ,अरविंद शुक्ला,तैय्यब हुसैन ,धर्मेश शर्मा,राकेश सिंग, जफर अली विशेष रूप से मौजूद थे।

close