जब लखनलाल ने कहा…कांग्रेस को वैलेट नही..बुलेट पर विश्वास…लोकतंत्र हुआ शर्मसार..कांग्रेसियों ने बिगाड़ा देश का माहौल…

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर— कांग्रेस ने देश का महौल बिगाडकर रख दिया है। चारों तरफ समाज में जहर बोया जा रहा है। बजट सत्र को चलने नहीं दिया। देश को करोड़ों का नुकसान हुआ है। दरअसल कांग्रेस को लोकतंत्र में विश्वास है ही नहीं …यही कारण है उनका विधायक गोली डंडा और मारपीट बातें करता है। श्यामप्रसाद मुखर्जी चौक पर उपवास बैंठे सांसद लखन लाल ने कहा..देश जनता समझ चुकी है कि यदि देश की विकास यात्रा में यदि कोई रोड़ा है तो उसका नाम कांग्रेस पार्टी है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                        भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय नेतृत्व और प्रधानमंत्री के आह्वान पर देश में भाजपा नेताओं ने एक दिनी उपवास पर रहकर कांग्रेस की रीति नीति का विरोध किया। बिलासपुर में पुराना बस स्टैण्ड स्थित डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर सांसद लखनलाल साहू की अगुवाई में जिला भाजपा नेताओं ने एक दिनी उपवास पर रहकर धरना प्रदर्शन किया। उस मौके पर सैकड़ों भाजपा नेता मौजूद थे।

           पत्रकारों को बिलासपुर सांसद लखनलाल साहू ने बताया कि कांग्रेस नेता देश के विकास यात्रा को लेकर दुखी है। बजट सत्र चलने नहीं दिया। इतिहास गवाह है कि इसके पहले कभी भी सदन में इतना हंगामा नहीं हुआ। राष्ट्रपति अभिभाषण के दौरान कांग्रेसियों की हरकत से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। प्रधानमंत्री के भाषण को नतो कांग्रेसियों ने सुना नहीं सुनने दिया। दरअसल कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से अवसाद में चली गयी है। बावजूद इसके प्रधानमंत्री ने गंभीरता के साथ भाषण दिया। पूरे देश ने प्रधानमंत्री की लोकतंत्र के प्रतिबद्धता को सराहा भी।

                       संसद में जो कुछ हुआ…देश के साथ देश की जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी को दुख है। सदन की एक एक हरकत को देश ने टीवी पर देखा है। खुद को जिम्मदार कहने वाली कांग्रेस पार्टी का चेहरा सबके सामने आ चुका है। सदन नहीं चलने से देश को करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्रधानमंत्री जब विकास योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। कांग्रेसियों को हंगामा करने से फुरसत नहीं थी।

           कांग्रेस की लोकतंत्र को शर्मसार कर देने वाली हरकत से प्रधानमंत्री को देश की एक एक जनता  के दुख का अंदाजा है। यही कारण है केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर देश के कोने कोने में एक दिनी उपवास प्रदर्शन का फैसला लिया गया। उपवास के माध्यम से देश को बताने का प्रयास किया कि जिन्होंने 70 साल तक देश को लूटा उन्हें अब भी विकास की बातें समझ में नहीं आ रही है। जनता ने भी इस बात को महसूस किया है।यही कारण है कि आने वाले चुनाव में बचे खुचे कांग्रेसी इतिहास के पन्ने में शामिल हो जाएंगे।

              लोकतंत्र शर्मसार हुआ कि बात पर लखनलाल ने कहा कि कांग्रेसियों को केवल गोली डंडा की बात समझ में आती है। यही कारण है कि तानाखार विधायक रामदयाल उइके ने पार्टी की संकल्प रैली में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए गोली डंडा बंदूक की बातें की है। संकल्प शिविर में उइके ने स्पष्ट कहा है कि कुछ भी हो..इस बार एेन केन प्रकारेण कांग्रेस की सरकार ही बनेगी। लखनलाल ने बताया कि ऐसी बातें केवल वही लोग करते हैं जिन्हें बैलेट पर नहीं बल्कि बुलेट पर विश्वास होता है। इससे समझा जा सकता है कि कांग्रेस और उनकी समर्थक पार्टियों में लोकतंत्र के प्रति कितनी आस्था है।

                     लखनलाल ने बताया कि कांग्रेस की हरकतों से लोकतंत्र शर्मसार हुआ है। हमें अपने लोकतंत्र पर नाज है। कांग्रेस की हरकतों से भारतीय जनता पार्टी दुखी है। इसलिए लोगों को उपवास के बहाने संदेश दने का प्रयास किया गया है कि देश की सामजिक,सांस्कृतिक सौहार्द् को बिगजडने नहीं दिया जाएगा। विकास के रथ को रूकने नहीं दिया जाएगा।

                        उपवास कार्यक्रम में सांसद लखनलाल साहू के अलावा रामदेव कुमावत,घनश्याम कौशिक,कृष्णमूर्ति बांधी,किशोर राय,गुलशन ऋषि,मनीष अग्रवाल,मनोज दुबे समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक एक कर कांग्रेस की रीति नीति को उजागर किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को विकास विरोधी बताया।

                     इस दौरान कृष्ण कुमार कौशिक, रामनारायण भारद्वाज, राजेश तम्बोली, दीपक सिंह ठाकुर, अशोक ठाकुर, रूक्मणी कौशिक, मलिका सिंह, अश्वनी यादव, युसूफरजा बरकाती, राकेश मिश्रा, सुशांत शुक्ला, कांशी साहू, राकेश चन्द्राकर, धीरेन्द्र केशरवानी, रोशन सिंह,सुब्रत दत्ता, गोपी ठारवानी, समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

close