हेमचँद यादव की अंत्येष्टि में शामिल होंगे, मुख्यमंत्री डॉ .रमन

Shri Mi
2 Min Read

रायपुर ।   मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह गुरूवार  12 अप्रैल को रायपुर से पूर्वान्ह 11.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और वहां पूर्व मंत्री  हेमचंद यादव की अंत्येष्टि में शामिल होंगे। डॉ. सिंह अपरान्ह 2.30 बजे कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखण्ड स्थित डोंगरिया पहुंचेंगे और वहां पंचकुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. सिंह शाम 4 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

राज्यपाल  बलरामजी दास टंडन ने छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री हेमचन्द यादव के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री टंडन ने अपने शोक संदेश में कहा है कि  हेमचंद यादव मृदुभाषी और समाज के सभी वर्गों के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। स्वर्गीय श्री यादव हमेशा जनता के सुख-दुख में सहभागी रहते थे और प्रदेश के चहुमुंखी विकास में उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। श्री टंडन ने स्वर्गीय श्री यादव के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने और मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री अजय चंद्राकर ने पूर्व मंत्री  हेमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस दुखद घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है। पंचायत मंत्री ने श्री यादव के निधन को छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close