छत्तीसगढ़ के कई कलेक्टर बदले , बिलासपुर एडीशनल कलेक्टर कुंजाम बने डायरेक्टर ग्रामोद्योग

Chief Editor
1 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के कई जिला कलेक्टर और आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।  रविवार को जारी आदेश के मुताबिक अवनीश शरण कलेक्टर बलरामपुर को कलेक्टर कबीरधाम ,  नीरज बंसोड़ कलेक्टर कबीरधाम को कलेक्टर जांजगीर- चांपा , जनक पाठक आरसीएस और आईजी रजिस्ट्रेशन को कलेक्टर बलौदाबाजार , डोमन सिंह  डायरेक्टर खाद्य को कलेक्टर मुंगेली ,  महादेव कावरे सीईओ रायपुर विकास प्राधिकरण को कलेक्टर बेमेतरा, हीरालाल नायक एडिशनल कलेक्टर बस्तर को कलेक्टर बलरामपुर ,  कार्तिकेय गोयल कलेक्टर बेमेतरा को आईजी रजिस्ट्रेशन ,  राजेश राणा कलेक्टर बलौदाबाजार को डायरेक्टर w c d और  डायरेक्टर प्रशासनिक अकादमी भारतीय,  भारती दाशन  कलेक्टर जांजगीर – चांपा को डायरेक्टर खाद्य और एमडी  नान,  सुनील जैन एम डी नान को आरसीएस ,  रितेश अग्रवाल सीईओ जिला पंचायत जगदलपुर को सीईओ जिला पंचायत धमतरी , प्रभात मलिक आईएएस एसडीएम  मोहला को सीईओ जिला पंचायत बस्तर ,  गौरव कुमार सिंह सीईओ जिला पंचायत धमतरी को सीईओ जिला पंचायत दुर्ग ,  के डी कुंजाम एडिशनल कलेक्टर बिलासपुर को डायरेक्टर ग्रामोद्योग और एमडी छत्तीसगढ़ हैंडीक्राफ्ट ,  नीलम  एक्का कलेक्टर मुंगेली को एडिशनल कमिश्नर दुर्ग, पी एस एल्मा एडीशनल कलेक्टर  रायपुर को एडिशनल कमिश्नर लेबर और आलोक कटियार आईएफएस को सीईओ  रायपुर विकास प्राधिकरण बनाया गया है

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
close