शिक्षाकर्मी नेता संजय ने कहा…जारी करें पदोन्नति का आदेश…शिक्षकों को हो रहा भारी नुकसान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— शिक्षक मोर्चा अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि सरकार पदोन्नति के लिए समय सीमा तय करे। पदोन्नति पद जल्द से जल्द दिया जाए। पदोन्नति नहीं होने से प्रत्येक शिक्षाकर्मियों को प्रतिमाह 8 से 10 हजार नुकसान हो रहा है। शासन को मालूम होना चाहिए आज हजारों शिक्षाकर्मी पदोन्नति से वंचित हैंं।

                      छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा ने प्रमुख सचिव शिक्षा, अपर मुख्य सचिव पंचायत,, पंचायत संचालक और शिक्षा संचालक से मांग की है कि सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत के पद पर पदोन्नति पद जिला पंचायत को दिया जाए। पदोन्नति के लिए एक निश्चित समय सीमा तय कर निर्देशित किया जाए।

                   मालूम हो कि पूर्व में भी संघ ने तात्कालीन शिक्षा सचिव विकासशील पदोन्नतिपद दिए जाने की मांग लगातार किया जाता रहा है। तात्कालीन शिक्षा सचिव ने नया सेटअप की पद संरचना करने का आश्वासन देकर रिक्त पद नहीं दिया।

                                     संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश वर्तमान शिक्षा सचिव, पंचायत सचिव  समेत अन्य आलाधिकारियों से मांग कि शीघ्र पदोन्नति पद देकर पदोन्नति निर्देश जारी करें। संजय ने कहा कि संचालक लोक शिक्षण संचनालय ने समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर पदोन्नति हेतु रिक्त पद दिए जाने का आदेश जारी करें। निर्देश दिया जाए कि सभी जिला शिक्षा अधिकारी रिक्त पद की जानकारी डीपीआई को उपलब्ध कराएं। शिक्षक पंचायत से ब्याख्याता पंचायत के पद पर भी पदोन्नति हेतु पद लेकर पदोन्नति करने का आदेश जारी करें।

                                     संजय ने कहा कि सहायक शिक्षक पंचायत से शिक्षक पंचायत के पद पर पदोन्नति प्रावधान नहीं है। सहायक शिक्षक पंचायत के लिए क्रमोन्नति का भी प्रावधान नही है। जिसके कारण प्रत्येक माह 8 हजार से 10 हजार का आर्थिक नुकसान पदोन्नति के पात्र शिक्षाकर्मियों को उठाना पड़ रहा है।

close