कोर्ट ने दी जमानत,काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को बड़ी राहत

Shri Mi
2 Min Read

salman khan,blackbuck,case,jodhpur,court,verdict,case,5 aprilजोधपुर।काला हिरण मामले में दोषी करार दिए गए अभिनेता सलमान खान को जोधपुर कोर्ट ने जमानत दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता को 50 हजार रुपये का बॉन्‍ड भरना होगा, जिसके बाद उन्‍हें रिहा किया जाएगा। अदालत की ओर से आदेश जेल भिजवाए जा रहे हैं। सलमान खान को बिना इजाजत देश न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। अदालत में सलमान के वकील महेश बोरा ने उनकी पैरवी की। बता दें कि जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश रविंद्र कुमार जोशी के तबादले के बाद सलमान खान की जमानत याचिका पर सस्‍पेंस बन गया था, मगर जोशी ने शनिवार सुबह मामले की फिर से सुनवाई शुरू कर दी।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

Join Our WhatsApp Group Join Now

जोशी ने शुक्रवार को सलमान को जमानत देने पर फैसला सुरक्षित रखा था और अतिरिक्त दस्तावेज मंगाए थे। बाद में उसी रात 87 न्यायायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया गया, जिनमें से एक जोशी भी थे। इसे नियमित प्रशासनिक कार्रवाई बताया गया था। हालांकि जोशी का तबादला राजस्थान के ही सिरोही में हुआ है, जानकार सूत्रों ने कहा कि उनसे (जोशी से) कोई निष्कर्ष निकलने तक जमानत याचिका की सुनवाई जारी रखने के लिए कहा गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close