स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का सम्मान…सामने आयी फर्श से अर्श तक की कहानी…युवाओंं ने किया श्रमदान

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं का शाल, श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण भी किया। एक दूसरे स्थापना दिवस की बधाई भी दी।
                          भाजपा कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में स्थापना दिवस मनाया गया। मौके पर मौजूद विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। दीवान ने कहा कि भाजपा बहुत संघर्ष के इस मुकाम पर पहुॅची है। सबको मिलकर मजबूती के साथ पार्टी को आगे ले जाना है।
             कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  डाॅ. डी.पी. अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 1980 में हुई। 1977 से 1979 तक जनता पार्टी के साथ भारतीय जन संघ और उससे पहले 1951 से 1977 तक भारतीय जन संघ के नाम से जाना जाता था। भारतीय जन संघ की स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में की । पार्टी को पहले आम चुनाव में कोई खास सफलता नहीं मिली। लेकिन पहचान मिली। 1980 के चुनावों में जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी का जन्म हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी पार्टी के पहले  अध्यक्ष बने। दिसंबर 1980 में मुंबई में भारतीय जनता पार्टी का पहला अधिवेशन हुआ। आज हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी को लगातार ऊंचाई मिल रही है।
                कार्यक्रम को भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे। पूजा विधानी, महापौर, किशोर राय, दीपक साहू, रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, गुनशन ऋषि समेत बेनी गुप्ता ने शाल श्रीफल और माल्यार्पण कर वरिष्ठों का सम्मान किया।
युवा भाजपाइयों का स्वच्छता अभियान
      स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलाया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि स्थापना दिवस पर बिलासपुर जिले के 31 मंडलों के विभिन्न स्कूलों में कार्यकर्ताओं ने श्रम दान किया।
                      स्वच्छता अभियान में संतोष सोनकर, राहुल मुगल, सागर बंजारे, निखिल केशरवानी, अखिलेश साहू, दुर्गेश पाण्डेय, विनय अवस्थी, हरि गुरूंग, विष्णु सोनी, संतोष ठाकुर, अभिलेश यादव, आदित्य तिवारी, मुकेश अधीजा, संजय मुरारका, राकेश लालवानी, अमरदीप बोलर, तामेश कश्यप, अंकुश गुप्ता, मनोज पटेल, अशोक मानिकपुरी, समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
close