दसवें दिन भी कांग्रेसियों ने दिया धरना…कहा सफाई कर्मचारियों से हुआ धोखा…एमआईसी में नहीं लाया प्रस्ताव

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस पार्षद और नेताओं ने लगातार दसवें दिन भी विकास भवन के सामने क्रमिक भूख हड़ताल किया। नगर निगम में काम करने वाले अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन की तानाशाही को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जबकि राज्य प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निगम प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव आता है तो सफाई कर्मचारियों की नियमितिकरण पर विचार किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                    विकास भवन के सामने लगातार दसवें दिन कांग्रेस पार्षद और नेताओं ने क्रमिक भूख हड़ताल किया। तीन सौ अधिक अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने का दबाव बनाया। कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जायसवाल,नेता प्रतिपक्ष नजरूद्दीन ने कहा कि भाजपा के नेता सफाई कर्मचारियों के साथ राजनीति कर रहे हैं। गरीबों को पिछले कई सालों से ठगा जा रहा है। सभी सफाई कर्मचारी शोषण का शिकार हो रहे हैं। आश्वासन के बाद भी सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है।

                            पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय और शैलेश पाण्डेय ने बताया कि निगम प्रशासन ने त्रिपक्षीय बातचीत के दौरान कर्मचारियों की मांग को सामान्य सभा और एमआईसी में लाने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके निगम प्रशासन ने अपने वादों पर अमल नहीं किया। कर्मचारियों की मांग को न तो एमआईसी में लाया गया और न ही सामान्य सभा में ही पेश किया गया। इससे जाहिर होता है कि निगम प्रशासन और भाजपा सरकार को गरीबों की कोई चिन्ता नहीं है।

                      मामले में प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा ने भी स्थानीय मंत्री और निगम प्रशासन को जमकर आड़े हाथ लिया। दोनो नेताओं ने कहा कि चुनाव सिर पर है शहर के लोग भी सब कुछ देख रहे हैं। पत्र पत्रिकाओं के माध्यम से निगम की पोल सब तक पहुंचेगी। जल्द ही परिणाम भी सामने आ जाएगा।

                    धरना प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,पूर्व महापौर राजेश पांडेय,एस पी चतुर्वेदी,शिवा मिश्रा,शैलेश पाण्डेय,नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरुद्दीन ,उप नेता राजेश शुक्ला,पार्षद गण एल एन राव,शैलेन्द्र जायसवाल, अखिलेश बाजपाई जुगल किशोर गोयल,,दीपांशु श्रीवास्तव,पंचराम सूर्यवंशी,रमाशंकर बघेल,एस.डी. कार्टर,काशी रात्रे,भागीरथी यादव,रमेश गुप्ता,निर्मल माणिक पूरी,अमित दुबे,धनराज देवांगन,मुकीम कुरैशी,ऋषि पांडेय,तरु तिवारी,बद्री यादव,रघुनाथ दुबे,धर्मेश शर्मा,राजकुमार तिवारी मौजूद थे।

close