जिला प्रशासन का फरमान..स्कूल लगने के समय में हुआ परिवर्तन,गर्मी से झुलसने लगे लोग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

सुकमा/बिलासपुर–तेज गर्मी ने झुलसानाशुरू कर दिया है। लोगों का घर से निकलना शुरू हो गया है। शुरुआती गर्मी में ही प्रदेश का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। स्कूली बच्चों की समस्या बढ़ गयी है। चिकित्सकों ने गर्मी से बचने का निर्देश दिया है। वहीं जगह जगह स्कूल लगने के समय में परिवर्तन की मांग की जा रही है।प्रदेश के अन्य स्कूल प्रबंधन की तरह सुकमा जिला प्रशासन ने भी शासकीय अशासकीय स्कूलों के लिए फरमान जारी किया है।सुकमा जिला प्रशासन ने 5 अप्रैल को फरमान जारी कर बच्चोंं को गर्मी से राहत देने का फैसला किया है।
डाउनलोड करें CGWALL News App और रहें हर खबर से अपडेट
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgwall
हमसे facebook पर जुड़े-  www.facebook.com/cgwallweb
twitter- www.twitter.com/cg_wall

             
Join Whatsapp GroupClick Here

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने फरमान में निर्देश दिया है कि जिले के सभी स्कूल सात से 11 बजे के बीच ही लगाए जाए।परीक्षा संचालन और मूल्यांकन कार्य पूर्व निर्धारित समय के अनुसार होंगे। मध्यान्ह बोज कार्य कार्य पूर्व की तरह 9 बजे सुबह ही किया जाएगा। जिला प्रशासन का फरमान 30 अप्रैल तक प्रभाव में रहेगा।बिलासपुर में शासकीय अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। बच्चों का स्कूल सुबह 7 से 11 बजे के बीच कर दिया गया है।

close