आखिर जोगी ने क्यों कहा मोदी लगाते हैं मरहम…भारत बंद का किया समर्थन….किसको बताया दुख देते हैं.

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

रायपुर—जोगी कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार  जोगी ने आरोप लगाया है कि जब से केन्द्र में भाजपा सरकार बनी है। तब से देश में अजा-अजजा वर्ग पर उत्पीड़न के मामले बढ़ गए हैं। अत्याचार भाजपा से प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोग ही करते रहे हैं। भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडकर ने दबे कुचले वंचित वर्ग को उंचा उठाने और  न्याय दिलाने के अनेक अधिकार दिलाए। लेकिन दलित समाज के साथ उत्पीड़न की संख्या कम नहीं हुई।

                              अजीत जोगी ने बताया कि अजा-अजजा वर्ग के हितों की रक्षा के लिए, उनके साथ होने वाले भेदभाव और अन्याय, अत्याचार को रोकने के लिए संसद ने  1989 में अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम लागू किया। फिर भी उत्पीड़न की घटनाएं नहीं रूकी।  विशेषकर मोदी सरकार के काल में दलित उत्पीड़न के कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं।  उना गुजरात कांड, सहारनपुर यूपी की घटना. ओड़िसा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ की घटनाओं से इसे अच्छी तरह समझा जा सकता है।

                                                 जोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री  मन की बात कार्यक्रम में हितैषी और हमदर्द होने का स्वांग रचते हैं। नया भारत को अंबेडकर का भारत कहते हैं जबकि उनकी पार्टी और उनके पार्टी के विचारधारा से जुड़े संगठन दलित वर्गों के साथ लगातार अन्याय और अत्याचार करते हैं। संविधान को बदलने और आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं। एक तरफ भाजपाई  सहयोगी अजा-अजजा को जख्म देते हैं और मोदी मरहम लगाने का काम करते हैं। जोगी ने कहा कि प्रधानमंत्री 14 अप्रेल को बाबा साहेब अंबेडकर के जन्म दिन से ग्राम स्वराज अभियान की शुरू करना की बात करते हैं। दरअसल सब दिखावा और आगामी चुनाव की तैयारी मात्र हैं।

            जोगी ने बताया कि 20 मार्च को उच्चतम न्यायालय के  एसटी,एससी अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन पर कहा कि न्यायालय  सर्वाेपरि है। लेकिन इतने कड़े कानून होने के बाद जब अजा-अजजा के साथ अन्याय चरम पर हैं तो कानून में ढिलाई कर दी जाएगी तो अत्याचार बढ़ जाएंगे। एसटी एससी वर्ग का जीना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए इस पर पुनर्विचार होना चाहिए।  जोगी ने देश के सभी सांसदों से अपील किया हैं कि संसद में वर्तमान सत्र में ही नया कानून बनाकर अनुजाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम को और भी अधिक मजबूत किया जाए। जोगी ने 2 अप्रेल 2018 को भारत बंद का समर्थन किया हैं।

close