सांसद ताम्रध्वज साहू कांग्रेस में OBC विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

Chief Editor
1 Min Read

नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने छत्तीसगढ़- दुर्ग के साँसद ताम्रध्वज साहू को राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी दी है। उन्हे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछडा वर्ग  ( OBC )  विभाग  का चेयरमेन बनाया गया है। श्री साहू इस पद पर पहले कार्य कर रहे के.सी. लेंका का स्थान लेंगे। ताम्रध्वत साहू की नियुक्ति के संबंध में जानकारी एआईसीसी के महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने एक विज्ञप्ति में दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसी तरह राहुल गाँधी ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नितिन राउत को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति  (  SC )  विभाग का चेयरमेन नियुक्त किया है। वे इस पद पर कार्य कर रहे के. राजू का स्थान लेंगे।

close