परिजनों ने किया पुलिस पर हमला…आरोपी सर्विस रिवाल्वर लेकर फरार…बेलगना पहुंची बिलासपुर पुलिस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—आरोपी को गिरफ्तार करने गए कोटा पुलिस जवानों के साथ मारपीट की घटना सामने आयी है। पुलिस महिला से छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने गयी थी। लेकिन आरोपी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया है। इनता ही नहीं आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस पर रॉड से  हमला भी किया। महिला से छेड़छाड़ का आरोपी आरोपी उत्तम एसआई का बंदूक छीनकर फरार हो गया है। जानकारी मिलने के बाद बिलासपुर से पुलिस बल कोटा के बेलहगना चोकी रवाना हो गयी है। घटना बीती शाम की है।

         जानकारी के अनुसार बेलगहना पुलिस चौकी प्रभारी गौतम टीम  के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार करने गए थे। तलाशी के दौरान आरोपी के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों के परिजनों के हाथ में धारदार हथियार और लोहे के रॉड थे। घटना की जानकारी मिलते ही कोटा, बेलगहना और बिलासपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी है।

                               महिला की शिकायत पर साल 2007 में आरोपी के खिलाफ धारा 302 के आरोप में सजा काट चुका है।  बेलहगना चौकी में उत्तम के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ के आरोप में 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जब बीती शाम आरोपी को पकड़ने गयी तो आरोपी के परिजनों ने हमला कर दिया। मौोके का फायदा उठाकर छेड़छाड़ का आरोपी उत्तम एसआई का सर्विस रिवाल्वर लेकर फरार हो गया है।

close