शिक्षा प्रशासन का बेतुका फरमान…विकास ने कहा..शिक्षकों को परेशान करने वाला आदेश..बच्चे भी होंगे प्रभावित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
राजनांदगाव—धीरे धीरे सभी जिलों में शिक्षाकर्मियों ने सरकार के स्मार्ट क्लास संचालन का विरोध करना शुरू कर दिया है।राजनांदगांव से प्रदेश शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा संचालक विकास सिंह राजपूत ने भी जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश का विरोध किया है। विकास ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के समय स्मार्ट क्लास संचालन में बेहतर होगा कि सामान्य शिक्षकों की सेवाएंं ली जाएं। शिक्षाकर्मी सभी जगह उपलब्ध नहीं रहेंगे।
                     विकास सिंह राजपूत ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि प्रशासन गणित,विज्ञान और अंग्रेजी विषय को लेकर ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्मार्ट क्लास शुरू करने चा रहा है। विकासखण्डों अधिकारियों को आदेश दिया जा रहा है कि शिक्षाकर्मियों की सेवाओं में शामिल किया जाए। शासन का यह भी आदेश है कि मई और जून में स्मार्ट क्लास में शामिल शिक्षाकर्मियों को….पढ़ाए गए दिनों को अवकाश के रूप में फायदा दिया जाएगा।
           विकास ने बताया कि गर्मी में क्लास लेना व्यवहारिक नही है। आदेश से लगता है की कही न कही अधिकारियो ने शिक्षाकर्मियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मन बना लिया है। गर्मी की छुट्टी में छोटे छोटे बच्चो की स्वास्थ्य का भी ध्यान नहीं रखा गया है। जबकि चिलचिलाती धूप का असर बच्चों पर भारी पड़ सकता है। बच्चो को गणित,विज्ञान और अंग्रेजी विषय को कम्प्यूटर या प्रोजेक्ट के माध्यम से आगामी शिक्षा सत्र में पूरा किया जा सकता है।  भीषण गर्मी के समय स्मार्ट क्लास संचालन के संम्बंध मे जिला शिक्षाधिकारी राजनांदगांव को पुनर्विचार करना चाहिए।
Share This Article
close