रसोइयों ने कहा चाहिए तीन हजार रूपए पेंशन..जिला प्रशासन से कहा…राशन की बंद हो आउटसोर्सिंग

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर—बिलासपुर मद्यान्ह भोजन रसोइयां संघ ने जिला प्रशासन से स्थायी रोजगार की मांग की है। रसोइयां संघ के बैनर तले जिला कार्यालय पहुंचकर रसोइयों ने बताया कि ठेकेदार जब चाहता है काम से बाहर कर देता है। स्थायी रोजगार नहीं होने के कराम परिवार को पालने पोषने में परेशानी होती है। हम लोग लम्बे समय से मध्यान्ह भोजन तैयार करने का काम करते हैं।सामाजिक सुरक्षा नहीं होने के चलते हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

        जिला प्रशासन के सामने पांच सूत्रीय मांग पेश करते हुए रसोइयां संघ ने कहा कि अधिनियम 1948 के अनुसार मद्यान्ह भोजन बनाने वालों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। मध्यान्ह भोजन बनाने वाले सभी रसोइयों को सामुहिक बीमा कराया जाए। आउट सोर्सिंग और स्व सहायता समूह के माध्यम से राशन सामाग्री का वितरण बंद किया जाए।

                    रसोइयां संघ ने कहा कि बात बेबात रसोइयों को बर्खास्त कर दिया जाता है। इस तरह की कार्रवाइयों को बंद किया जाना जरूरी है। रसोइयां संघ ने रिटायर्ट होने पर प्रतिमाह तीन हजार रूपए पेंशन की मांग करते हुए कहा कि सभी रसोइयों को वर्दी अनिवार्य रूप से दी जाए।

बिलासपुर—

close