मंत्री ने कहा विकास क्रमिक प्रक्रिया…लोगों की खुशी ही मेरी पूंजी…5 साल बाद नहीं रहेगी झुग्गी..

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

बिलासपुर–नगरीय निकाय मंत्री ने आज सरकार के सघन जनसंपर्क अभियान के तहत तीन वार्ड 52,27 और 15 का भ्रमण किया। पदयात्रा के दौरान लोगों ने नाली पानी की तात्कालिक समस्याओं को सामने रखा। मंत्री ने बताया कि बिलासपुर में पांच साल बाद एक भी कच्चा मकान नहीं दिखाई देगा। शहीद मंगल पाण्डेय नगर वार्ड क्रमांक 52, लाला लाजपत राय नगर खपरगंज वार्ड क्रमांक 27  और वार्ड क्रमांक 15  रानी लक्ष्मीबाई नगर के तालापारा परिक्षेत्र में सिनियर सिटिजनों के साथ बैठक की। तीन वार्डों में खेल,योग,ओलंपिक समेत पांचो समितियों को पन्द्रह पन्द्रह हजार का चेक दिया। अधिकारियों को वार्डवासियों की सम्मस्याओं को तत्काल निराकरण करने को कहा।

            मंत्री अमर अग्रवाल ने वार्ड 52,27 और 15 का भ्रमण किया। लोगों की समस्याओं को गौर से सुना। आवास की मांग पर मंत्री ने बताया कि धैर्य रखें पांच साल के अन्दर किसी भी गरीब का मकान कच्चा नहीं रहेगा। अमर ने बताया कि जो लोग अस्थायी जमीन पर झुग्गी बनाकर रह रहे हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाकर दिया जाएगा। इसके अलावा जिनकी झोपड़ी या कच्चा मकान नम्बरी जमीन पर उन्हें प्रधानमंत्री मोर जमीन मोर मकान योजना के तहत ढाई लाख रूपए फायनेंस शासन की तरफ से दिया जाएगा।

पांच मिनट का किया इंतजार

तालापार में जनसंपर्क अभियान को पांच मिनट के लिए निकाय मंत्री ने रोक दिया। इस दौरान अजान हो रहा था। मंत्री ने अजान खत्म होने का इंतजार किया। इसे बाद जनसंपर्क का काफिला आगे बढ़ा। उन्होने सभी लोगों से मिलकर शुभकामनाएं दी।

                                 तीनों वार्डों का भ्रमण करने के बाद मंत्री अमर ने बताया कि लोकसुराज संपर्क यात्रा के दौरान लोगों भरपूर प्यार मिल रहा है। वार्ड वासियों को बेसब्री से पदयात्रा का इंतजार रहता है। लोगों का प्यार और पदयात्रा के प्रति ललक देखते ही बन रहा है। अमर ने बताया कि पदयात्रा के दौरान बुजुर्गो का आशीर्वाद मिल रहा है। बहनो और भाइयों का स्नेह देखकर अभीभूत हूं।

जनता की खुशी ही मेरी पूंजी

                      शहर विधायक ने  बताया कि बिलासपुर के लोगो का प्यार और सामाजिक समरसता को मैं अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानता हूं। लोगों से मिल रहे प्यार से मुझे  ऊर्जा मिल रही है।  मेरा हमेशा से मानना है कि जनता को मूलभूत आवश्यकताओं के साथ आधुनिक शहर की तर्ज पर मेगा सुविधाएं,सेवाएं देना ही जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है।  सब कुछ एक दिन में संभव नहीं है। विकास सतत प्रक्रिया का हिस्सा है। लोगों के सहयोग से बिलासपुर का विकास निश्चित दिशा में सुनियोजित तरीके से हो रहा है। शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है।

                                        निकाय  मंत्री ने कहा कि राजनीतिक में मेरा कोई विरोधी नही है। बिलासपुर की जनता ने मुझे चार बार सदन में भेजा। पक्ष और विपक्ष की मानसिकता से दूर मैने सभी वर्गो और दलो के साथ बिलासपुर के समग्र विकास के लिए काम किया। लोगों से भरपूर सहयोग भी मिल रहा है। अमर ने कहा कि प्रशासन और जनता की सक्रिय भागीदारी के बिना सुराज की कल्पना नही की जा सकती है।

आन स्पाट फैसला

                               अमर ने बताया कि लोगो की सक्रिय सहभागिता और सवांद के लिए लोकसुराज अभियान सशक्त माध्यम है। प्रदेश सरकार हर साल लोकसुराज के माध्यम से जनता के बीच पहुंंचकर योजनाओं की समीक्षा करती है। अमर ने बताया  वार्डो में संपर्क यात्रा सुराज अभियान का गहन स्वरूप है। इस दौरान जनप्रतिनिधि और प्रशासन स्थानीय लोगो बीच समस्या का त्वरित समाधान किया जाता है। विकास कार्यों का मूल्यांकन भी होता है। टालमटोल करने वाले मातहतों को कार्यवाही का सामना करना पड़ता है।

                                     मंत्री ने कहा कि संपर्क अभियान को लेकर शहर में उत्सव का माहौल है। लेकिन  पत्र पत्रिकाओं में को मिल रहा है कि विपक्ष के पेट दर्द और मरोड़ शुरू हो गया है। मुझे पूरा् विश्वास है कि सभी रोग का इलाज जनता के पास है।जनता जल्द ही रोग का इलाज करेगी। जनता की दुहाई देने वालो का आगामी विधानसभा नाव में पुन सूपड़ा साफ होना तय है।

close