कचरा पर टूटे जनता कांग्रेस नेता…मंगला वासियों ने भी किया विरोध..कहा जीना हुआ मुश्किल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर– जनता कांग्रेस नेता अनिल टाह ने मंगला स्थित  छपराभाठा में बिलासपुर शहर का कचरा डंप किए जाने का विरोध किया है। अनिल टाह ने बताया कि कचरे में आग लगाने के बाद उठ रहे धुंए से लोग परेशान हैं। हर तरफ दुर्गंध है। अनिल टाह की अगुवाई में युवा जनता कांग्रेस नेताओं ने मंगलावासियों के साथ विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान अनिल टाह ने स्वच्छता अभियान पर जमकर निशाना साधा।
                   मंगला स्थित छपराभाठा में शहर का टनों कचरा डम्प किए जाने का जनता कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया। अनिल टाह की अगुवाई में युवा जनता कांग्रेस नेताओं ने मंगला में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अनिल टाह ने भाजपा सरकार के स्वच्छता अभियान पर जमकर तंंज कसा। उन्होने कहा कि शहर  का कचरा गांव से दूर सूनसान जगह में डंम्प किया जाना चाहिए। लेकिन निगम प्रशासन ने मगला बस्ती को ही कचरा जोन बना दिया है।  दुर्गन्ध से लोंगो का जीना मुश्किल हो गया है। कचरे में लगी आग के बाद उठ रहे धुएं आखों में जलन हो रही है। सास लेना दुश्वार हो गया है।
                     जनता कांग्रेस नेताओं को स्थानीय लोगों ने बताया कि कचरे के जहरीले धुंए से सांस लेने में घुटन हो रही है। नवजात बच्चों की हालत खराब हो रही है। बच्चों को लेकर रोज अस्पताल दौड़ना पड़ता है। इलाके में चैबीसों घंटे कचरे से बदबू आती है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायत के बाद भी  शासन और प्रशासन ध्यान नहीं दे रहे हैं।
     धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एलान किया कि यहां से अब किसी भी कचरा गाड़ी गुजरने नहीं दिया जाएगा। अगर कचरा डम्प करते गाड़ियों को पकड़ा गया तो उसे फिर दुबारा निकलने नहींं दिया जाएगा।
            विरोध कार्यक्रम के दौरान पवन टांडे, सुनिल उपाध्याय, राजेन्द्र टंडन, संजय कुमार, विनित मिश्रा, सुमित तिवारी, अजय राजपूत, भावेश दुबे, आशीष साहू, बबीता धीवर, रेवती ब्रम्हभट, सुशीला अवस्थी, मना यादव, मनुराज पाण्डे, धृतपाल सिंह अनुरागी, सागर चतुर्वेदी, मुकेश बंजारा, सोनू कुमार खुंटे, विकास सिंह ठाकुर, दीपक यादव, भुवन टांडे, लक्ष्मेश टांडे, प्यारे लाल, रश्मि तिवारी, बीना साहू, कैलाशा यादव, इमरान मोहम्मद, दिनबन्धु साहू, गणेशिया यादव, आदित्य सिंह ठाकुर, हंसा चंद्रा, भुरी साहू, रमा सिंह, शीला तिवारी, गुड़िया शुक्ला, अंकेश सिंह ठाकुर, विशाल सोनी, शिवम सोनी, बंटी सोनी,  सरांश सिन्हा, योगेश गंधर्व, बुट्टी सारथी, मुकेश सिंह, रोहन साहू, गौरी सोनी, कमलनी सेलार, धात्री देवी राठौर, गीता यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।
close