महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा..नारी सृजनशक्ति का दूसरा नाम…महिलाओं ने बढ़ाया देश का मान

BHASKAR MISHRA
बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा कार्यालय में विभिन्न क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया। महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने इस दौरान कामकाजी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि नारी सृजन की शक्ति है। आज की नारी किसी भी मोर्चे पर पुरूषों से पीछे और कमजोर नहीं।
             भाजपा कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में काम काजी महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला आयोग अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि नारी से ही संसार सुंदर समृद्ध और चलाय मान है। नारी सृजन की शक्ति है। महिलाओं ने सभी मोर्चो पर देश और समाज को गौरवान्वित किया है।
                                 महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और गौरव के इस पर्व पर सभी महिलायें अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अच्छी भागीदारी निभा रहे है।  21वीं सदी के नारी शक्ति को प्रणाम करती हूं।
          महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक ने कहा कि स्त्री के रूप में माॅ पूजनीय है। पढ़ी लिखी सुसंस्कृत माॅ सौ स्कूलों के बराबर होती है। नारी अपनी शक्ति को कमजोर कभी न समझे। नीता श्रीवास्तव, लता राठौर, मधु शर्मा ने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में आगे हो रही आज की नारी को बस अवसर मिलना चाहिये हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों से दस कदम आगे हैंं।
                                  कार्यक्रम में मधु शर्मा, राजश्री दीवान, स्नेहलता शर्मा, नागेश्वरी साहू, मंदाकिनी पिंगले, सरोजनी कुर्मी, रूक्मणी कौशिक, जयश्री चौकसे, सुशीला राव, सुधा गुप्ता, संध्या सिंह, यास्मीन खान, निर्मला पाल, गायत्री गुप्ता, कुलदीप, रश्मि मौर्य, संध्या चैधरी, सीमा पाण्डेय, रीता भामरा, उषा भांगे, निरजा सिन्हा, भारती देवांगन, ललीता कौशिक, प्रभा विश्वकर्मा, नीतू सिंह, गायत्री साहू, बुला विश्वास, राधा तिवारी, धनमत पटेल सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थी।
close