महिला दिवस:मुंगेली में बुजुर्ग महिलाओं के घर जाकर किया सम्मान

Shri Mi
1 Min Read

मुगेली- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुंगेली जागृति महिला मंडल द्वारा नगर की बुजुर्ग महिलाओ का सम्मान किया गया। सर्वप्रथम जागृति महिला मंडल के सदस्यों ने एक बैठक आयोजित की। जिसमे महिलाओ के अधिकार और सुरक्षा के विषय पर विचार विर्मश किया गया। साथ ही आने वाले समय मे महिलाओ को अपने अधिकारों की जानकारी देने और समाज मे अपनी अलग पहचान बनाने के लिए उत्साहवर्धन करने जागरूकता कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

इसके बाद नगर की बुजुर्ग महिलाओ के सम्मान के लिए स्वयं जागृति महिला मंडल की टीम उन बुजुर्ग महिलाओ के निवास स्थान पहुची । जिनसे सदैव महिला मंडल को मार्गदर्शन मिलता आया है, इस क्रम में श्रीमती सरला देवी शुक्ला, श्रीमती शायर सोनी, और श्रीमती रुक्मणि दीक्षित का सम्मान जागृति महिला मंडल के द्वारा शाल श्रीफल और उपहार देकर किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पर जागृति महिला मंडल के इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष सावित्री सोनी, नगर पालिका वार्ड पार्षद प्रमिला चैरसिया, महिला मंडल अध्यक्षा मेघा मिश्रा, सरिता बाजपेयी, डॉ शुष्मा अग्रवाल ,नूतन तिवारी, मधु उप्पल ,वंदना गुलहरे,कमल श्रीवास्तव , लक्ष्मी सोनी, शीला जयसवाल ,ममता ठाकुर, सुधा राजपूत, उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close