14 महिलाओं का सम्मान…अटल ने कहा..कांग्रेस में महिलाओं को दिया महत्व…महिला पीएम और राष्ट्रपति कांग्रेस की देन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कांग्रेस भवन में विश्व महिला दिवस उत्साह और उमग के साथ मनाया गया। शहर और ग्रामीण महिला कांग्रेस ने रोजी मजदूरी कर घर की जिम्मेदारी उठाने वाली अलग अलग क्षेत्रों की 14 महिलाओं को सम्मानित किया। महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर समाज के प्रति उनके योगदान को हृदय से याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      जिला कांग्रेस कार्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्ष और उत्साह के मनाया गया। कांग्रेसियों ने विभिन्न क्षेत्रों की 14  काम काजी महिलाओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली सभी महिलाएं कड़ी मेहनत कर घर का गुजर बसर करती है। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनका नाम क्रमशःदुर्गा यादव,गंगोत्री श्रीवास,कुंती साहू,चन्द्रिका यादव,कुंती तिवारी,जानकी देवांगन,चंद्रकला यादव, सर्विसिंग सेंटर, उमा देवी,बरतनीन देवांगन,मोना शर्मा,हीरा कश्यप,संकुला देवी, कलेश्वरी साहू, रेखा देवांगन है।

                          सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि नीतू श्रीवास्तव के अलावा   आशा सिंह शोभा चाहिल, शैल श्रीवास्तव, वयाला सिंह, तरुणा शर्मा,शशि देवांगन भी मौजूद थीं। राजेन्द्र शुक्ला, शिवा मिश्रा,विजय केशरवानी, नरेंद्र बोलर, अभय नारायण राय, तैयब हुसैन, विनोद साहू, एस.पी. चतुर्वेदी अरविन्द शुक्ला भी कार्यक्रम में विशेष  रूप से उपस्थित थे।

                                  कार्यक्रम के पहले अतिथियों ने पूर्र्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को तैलचित्र पर माल्यार्पण कर याद  किया। जिला महिला कांग्रेस नेत्री अनित लव्हात्रे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सीमा पाण्डेय ने सम्मानित होने वाली महिलाओं का परिचय दिया।

        कार्यक्रम को सबोधित करते हुए अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को सम्मान किया है। देश की पहली महिला प्रधान मंत्री, राष्ट्रपति ,राज्यपाल, संसद कांग्रेस के प्रयास से बने हैं। बिलासपुर की हली महिला महापौर पहली कांग्रेस की ही थीं। अटल ने बिलासपुर महिला कांग्रेस महिला संगठन को बधाई देते हए कहा कि समाज के कमजोर वर्ग की कर्मठ महिलाओं का सम्मान कर संगठन को गौरवान्वित किया है।

                             इस दौरान  महिलाओं के बीच फाग गायन का भी कार्यक्रम रखा गया।  कार्यक्रम में शांति उपाध्यायए, कांता सिन्हा, आमना खान,सावित्री जैसवाल, पिंकी बत्रा,पुष्पा दुबे, रेखा मानिकपुरी, सुनीता गोयल, रेखा तांडी, पुष्पा यादव, प्रतिमा सहारे, शारदा साहू, अंजू सोनी, आशा पाण्डेय, मंजू त्रिपाठी,बबिता दुबे, रीता मजुमदार समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित ।

close