धरमजीत ने कहा आरोपी विधायक को मजा..थानेदार को सजा…सरकार के दहशत में पुलिस प्रशासन..उग्र आंंदोलन की दी धमकी

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
 बिलासपुर—- पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धर्मजीत सिंह की अगुवाई में जनता कांग्रेस नेताओंं ने जिला प्रशासन का घेराव किया। इसके पहले जनता कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक पर तखतपुर विधायक की गिरफ्तारी की मांंग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरमजीत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सत्ता पक्ष के दबाव में है। जब तक विधायक राजू सिंह क्षत्री को गिरफ्तार नहीं किया जाता है तब तक जनता कांग्रेस नेता शांति के साथ नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन भी करेंगे।

                     जनता कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक में तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमजीत ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि भाजपा विधायक और संसदीय सचिव राजू सिंह ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही में बंद अपने गुर्गों को छुड़ाने थाने में घुस कर थाना प्रभारी से मारपीट की है। घटना के बाद जिले में सत्ता की गुंडागर्दी सामने आ गयी है।  जनता और पुलिस दोनों का मनोबल टूटा है। जबकि थाना प्रभारी ने अपने आला अधिकारी को पत्र लिख विधायक से जान का खतरा होना बताया। तखतपुर थाने में काम करने में असमर्थता जाहिर की है। आनन फानन में पुलिस ने थानेदार को ही लाइन अटैच कर..नए थानेदार की नियुक्ति कर दी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

धरमजीत ने कहा कि राजू सिंह क्षत्री ने थानेदार को गोली मार देने की धमकी दी है। थानेदार की गाड़ी में तोड़फोड़ कर भद्दी भद्दी गालियां दी गई है। जाँच के बाद  न तो विधायक को अभियुक्त बनाया गया और ना ही पुलिस ने उनके  गंभीर अपराधों को संज्ञान में लिया है। हल्की फुल्की जमानती धाराओं पर केस दर्ज कर अपराधियो को पकड़ कर मुचलके पर छोड़ दिया गया है। जनता कांग्रेस पार्टी की मांग है कि अपराधी कितना भी बड़ा क्यो ना हो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिेए। धरमजीत ने कहा कि जनता कांग्रेस पार्टी एक दिवसीय धरना देकर राज्यपाल से दोषियोंं के खिलाफ  सख्त करवाही की मांग करती है।

धरना प्रदर्शन के बाद  धरमजीत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रशासन को लिखित शिकायत की। उन्होने कहा कि जनता पुलिस की अब तक की कार्यवाही से संतुष्ट नही है।घटना से स्पष्ट होता है कि सत्ता के नशे में जनप्रतिनिधि गुंडागर्दी पर आमादा है। सरकार के दबाव में आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्यवाही से मुह मोड़ रही है। उन्होने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की माग करते हुए  दोषी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने कहा है।

जकाँछ प्रदेश महामंत्री अनिल टाह ने कहा अगर घटना पर सख्त करवाही नही होगी तो ऐसी घटना की पुनरावृति होती रहेगी। जनता की रक्षा करने वाली पुलिस अगर खुद की रक्षा करने में असमर्थ है तो कानून से आम जनता का भरोसा हट जाएगा।

तखतपुर विधनसभा प्रत्याशी संतोष कौशिक ने कहा इससे पूर्व भी जनपद पंचायत उप चुनाव में विधायक के गुर्गों ने 5 लोगो पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाही नही की है। जिससे के कारण विधायक राजू सिंह और उनके र्गों का का मनोबल बढ़ गया है। जिसका प्रमाण थानेदार पर जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी है ।

संतोष दुबे ने कहा कि जब रक्षक ही भयभीत है तो जनता किससे फरियाद की गुहार लागए । जनता कांग्रेस विधायक राजू सिंह क्षत्रिय की गिरफ्तारी से कम किसी भी खानापूर्ति और आश्वासनों को नहीं मानने वाली  है । अगर पुलिस के आला अधिकारी  मामले को दबाने की कोशिश करेंगे तो जकाँछ न्याय की  लड़ाई के लिए उग्र आंदोलन करने बाध्य होगी ।

जनता कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान धर्मजीत सिंह, सियाराम कौशिक, अनिल टाह,  बृजेश साहू,शहजादी कुरैशी, संतोष कौशिक, ज्वाला प्रसाद चतुर्वेदी, संतोष दुबे, विश्वम्भर गुलहरे, टिकेश प्रतापए सैय्यद निहाल, प्रशांत त्रिपाठी मणिशंकर पांडेय, विक्रांत तिवारी, जीतू ठाकुर, विकास दुबे, गजेन्द्र श्रीवास्तव समेत पार्टी के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।

close