सुशांत शुक्ला बने प्रदेश समरसता अभियान प्रमुख,पोलिंग बूथ तक रखेंगे नज़र

Shri Mi
2 Min Read

नईदिल्ली।पिछली 6 जनवरी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी,प्रदेश प्रभारी,सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल के मार्गदर्शन और भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन की अध्यक्षता मे भाजपा केन्द्रीय कार्यालय नई दिल्ली मे हुई।इस बैठक मे संगठनात्मक,रचनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा हुई और आगामी कार्यक्रमों की योजनाए बनाई गई।आभिजात मिश्र,राष्ट्रीय महामंत्री,भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि 2019 के चुनाव को ध्यान मे रखते हुए सभी पोलिंग बूथ पर युवा मोर्चा के 10 सक्रिय कार्यकर्ता खड़े करने के लिए समरसता अभियान के तहत समरसता भोज और समरसता विषयधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।समरसता अभियान डॉ भीमराओ अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल से 6 दिसंबर महानिर्वाण दिवस तक चलेगा।समरसता अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने के लिए केन्द्रीय,राज्य,लोकसभा,विधानसभा,वर्ड,पोलिंग, बूथ स्तर पर समरसता अभियान समिति का गठन किया जाएगा।समिति के सदस्य की संख्या समिति के अंतर्गत आने वाले राज्य  राज्य,लोकसभा,विधानसभा,वर्ड,पोलिंग, बूथ की संख्या के अनुपात मे होगी।समरसता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकसभा,विधानसभा,वर्ड,पोलिंग, बूथ स्तर पर समरसता के कार्यक्रम आयोजित करना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुरू किए जा रहे इस समरसता अभियान की केन्द्रीय समिति मे छत्तीसगढ़ से सुशांत शुक्ला,आन्ध्रप्रदेश से रमेश नायडू,अरुणाचल से रामताजों,बिहार से रोहित सिंह,चंडीगढ़ से सहदेव सलारिया,दिल्ली से नकुल भारद्वाज,गोवा से भूवेश जम्बोलीकर,गुजरात से दर्शन ठक्कर,एमपी से कलपेश ठाकुर,महाराष्ट्र से मनमोहन ठाकुर,केरल से के विनुमन,तेलंगाना से रवि कुमार,राजस्थान से आकाश गुप्ता,यूपी से अंशुल श्रीवास्तव,पश्चिम बंगाल से लोकनाथ चटर्जी,त्रिपुरा से रेवती त्रिपुरा,जम्मू कश्मीर से भरत शर्मा,नागालैंड से अरविंद दमानी अभियान प्रभारी बनाए गए है।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close