कवर्धा में होली मनाएंगे डॉ.रमन ,CM ने की होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ नहीं काटने की अपील

Chief Editor
2 Min Read

रायपुर,।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  एक मार्च को रायपुर से अपरान्ह 3.30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4 बजे कवर्धा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे और कवर्धा में रात्रि विश्राम करेंगे। वे अगले दिन 2 मार्च को कवर्धा से शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4.30 बजे रायपुर लौट आएंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को रंगपर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि हमारी भारतीय संस्कृति में रंगों का यह त्यौहार सभी लोगों के लिए हर्ष और उमंग के साथ सामाजिक समरसता, प्रेम और सद्भावना का संदेश लेकर आता है। डॉ. सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में लोगो से होलिका दहन के लिए हरे-भरे पेड़ों की कटाई नहीं करने की अपील की है। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया है कि जनजीवन की सुरक्षा की दृष्टि से बिजली के खंभों और तारों के नीचे होली नही जलाएं। डॉ. सिंह ने लोगों से रंग खेलने के दौरान हानिकारक रसायनों वाले रंगों का इस्तेमाल नही करने की भी अपील की है। उन्होंने कहा-मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की शांत, सौम्य, शालीन और समृद्ध परम्परा के अनुरूप होली का यह पर्व इस वर्ष भी सद्भावनापूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

close