आरआई की लिस्ट जारी…14 पटवारियों का हुआ प्रमोशन…जिला प्रशासन ने दिया तत्काल कार्यभार लेने का आदेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- जिला प्रशासन ने पटवारी से राजस्व निरीक्षक बने कर्मचारियों की पदस्थापना सूची को जारी कर दिया है। कुल 14 लोगों को पटवारी से प्रमोट कर राजस्व निरीक्षक बनाया गया है। जिला प्रशासन ने लिस्ट जारी करने के बाद तत्काल प्रभाव से प्रमोशन पाने वाले सभी राजस्व निरीक्षकोंं को बताए गए स्थान पर चार्ज भार लेने को कहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             जिला प्रशासन ने पटवारी से राजस्व निरीक्षक बने 14 कर्मचारियों की लिस्ट को जारी कर दिया है। तत्काल प्रभाव से दिए गए कार्यक्षेत्र मेंं ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।

नई पदस्थापना के तहत रोशन वर्मा को राजस्व निरीक्षक मंडल जूना बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल जूना बिलासपुर, फूल सिंह को भू अभिलेख शाखा बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल सकरी, बालेश्वर सिंह मोर्य को जिला कार्यालय बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल बिल्हा, संजीव कुमार गजेंद्र को भू अभिलेख शाखा बिलासपुर से परिवर्तित भूमि शहरी बिलासपुर ,सुश्री संगीता सिन्हा को राजस्व निरीक्षक मंडल सरकंडा से राजस्व निरीक्षक मंडल सरकंडा, विकास कुमार सोनपाकर को भू अभिलेख शाखा बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल पेंड्रा रोड, राजेश शुक्ला को उप तहसील रतनपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल रतनपुर, कमल किशोर कौशिक भू अभिलेख शाखा बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल बेलतरा, हीरा लाल देवांगन को राजस्व निरीक्षक मंडल सरकंडा से राजस्व निरीक्षक मंडल नियमित बिलासपुर, सुशील कुलमित्र को राजस्व निरीक्षक मंडल तखतपुर से भू अभिलेख शाखा बिलासपुर, इंद्र कुमार सिंह को परिवर्तित भूमि शहरी बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल तखतपुर, अब्दुल कादिर को राजस्व निरीक्षक मंडल जूना बिलासपुर से राजस्व निरीक्षक मंडल सीपत, अशोक कुमार सिदार को राजस्व निरीक्षक मंडल सीपत से भू अभिलेख शाखा बिलासपुर और अशोक कुमार राजपूत को राजस्व निरीक्षक मंडल सकरी से भू अर्जन शाखा बिलासपुर पदस्थ किया गया है।

close