बिलासपुर—छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कमलेश्वर पटेल ने बताया कि सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी का एलान किया जाएगा। पत्रकारों को कमलेश्वर ने बताया कि जोगी कांग्रेस की कोई हैसियल नहीं है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की हार निश्चित है। अभी जिला कांग्रेस अध्यक्षों का अधिकृत लिस्ट जारी नहीं की गयी है। जल्द ही जिलाध्यक्षों के नाम का एलान किया जाएगा। पार्टी के उच्च नेताओं में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है। रटीे.एस.सिंहदेव के बयान राजनांदगांव मेंं जोगी की जीत होगी के सवाल पर कहा कि पत्रकारों ने बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया है।
छत्तीसगढ़ कांंग्रेस प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल ने छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से बातचीते की। उन्होने बताया कि पिछले 14 साल से भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा सरकार का जाना निश्चित है। जनता ने कांग्रेस को जीताने का फैसला कर लिया है। पिछले 14 सालोंं में प्रदेश मे एक एक कर घोटालों की लम्बी लिस्ट तैयार हो गयी है। नान घोटाला,अंखफोड़वा काण्ड,नसबंदी काण्ड,गर्भाशय काण्ड समेत भाजपा ने कई काण्ड रचे हैं। शर्म की बात है कि किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। लेकिन राहत पूंजीपतियों को मिल रही है।
एक सवाल के जवाब में कमलेश्वर पटेल ने बताया कि सूखा राहत की राशि अधिकारी और भाजपा नेता मिलकर खा गए। बीमा कम्पनियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। घोषणा पत्र में समर्थन मुुल्य 2100 रूपए करने और बोनस देने की बात हुई थी। लेकिन समर्थन मूल्य तो देना दूर अभी तक बोनस का ही वितरण नहींं किया गया है। पिछले दो तीन साल से मनरेगा का भुगतान नहीं किया गया है। लोग पलायन को मजबूर हो रहे हैं। शिक्षाकर्मियों को न्याय नहींं मिल रहा है।
आखिर कांग्रेस पार्टी जोगी के मुद्दों को अपना क्यो बनाती है। क्या जोगी की पार्टी कांग्रेस नेताओंं के प्रो काम कर रहे हैं। कमलेश्वर पटेल ने कहा कि जोगी कांग्रेस की कोई हैसियल नहीं है। दरअसल जोगी कांग्रेस पार्टी कांग्रेस पार्टी के मुद्दों को हड़प रही है। जनता ही नहीं बल्कि खुद जोगी को भी मालूम है कि उनकी पार्टी कोई हैसियत नहीं है। अभी तक तो यह निश्चित नहीं है कि जोगी कांग्रेस चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। दरअसल जोगी कांग्रेस परिवार की पार्टी है।
कमलेश्वर ने बताया कि अब तो प्रदेश के किसान,नौजवान,मजदूर और आम जनता पदयात्रा कर सरकार का विरोध कर रहे हैं। इस समय प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर है। कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी यह बात निश्चित है।
प्रभारी सचिव ने बताया कि महंगाई चरम पर है। गैस सिलेन्डर तीन गुना हो गया। पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बिजली बिल से जनता का कमर टूट रहा है। स्वास्थ्य और सुरक्षा सिस्टम पूरी तरह से चौपट हो गयी है।
जिला अध्यक्ष घोषणा पर पटेल ने बताया कि पार्टी ने अभी लिस्ट जारी नहींं किया है। लोग मनगंढत तरीके से पेपर में नाम छपवा रहे हैं। जिला कांंग्रेस में कोई कार्यकारी अध्यक्ष नहीं होगा। पार्टी जल्द ही जिला अध्यक्षकों के नाम का एलान करेगी।
प्रदेश के बड़े नेताओ में मतभेद है। इसलिए अलग अलग पदयात्रा कर रहे हैं। सवाल के जवाब में पटेल ने बताया कि ऐसा नहीं है। कोई मतभेद नहीं है। सब लोग निश्चित रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। हम सब एक हैं। चाहे हसदेव यात्रा हो या भूपेश की जनयात्रा,टीएस की यात्रा हो या बस्तर मे कांग्रेस नेताओंं की यात्रा। सब कुछ रणनीति के तहत किया जा रहा है। सफाई देते हुए कहा कि जब यात्रा का प्रारम्भ या समापन होता है तो सारे नेता मौके पर होते हैं। पार्टी में गुटबाजी या कटुता जैसी कोई बात नहींं है।
क्या नए बाहरी लोगों को टिकट देगे और टिकट की घोषणा कब करेगे। प्रभारी सचिव ने बताया कि प्रतयाशी का एलान समय पर किया जाएगा। नए लोगों को भी टिकट देंगे।