दिल्ली में होगी बिलासपुर के सु्अरों की चर्चा..बिगड़ गया निगम का अंकशास्त्र ? जब शैलेन्द्र ने दिखाया सफाई का आइना

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— दो दिन से राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम बिलासपुर मे है। स्वच्छता टीम बिलासपुर घूम घूम कर सफाई अभियान का ले रही है। निगम अधिकारी राष्ट्रीय टीम को शहर के प्रमुख चौक चौराहोंं वार्डों का मुआयना करवा रहे हैं। लेकिन कांंग्रेस पार्षद शैलेन्द्र जायसवाल ने टीम के सामने सफाई अभियान को शुक्रवार को आइना दिखा दिया है। शहर में कांग्रेस पार्षद की हरकत को लेकर भाजपाइयों में गहरी नाराजगी है। कई भाजपा नेताओं की तो त्योरियां भी चढ गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण टीम ने वार्ड नम्बर 34 में पानी में लोटपोट और कचरों में घूमते सुअरों की फोटो को दिल्ली भेज दिया है। जानकारी मिलने के बाद लोगों में चर्चा है कि सुअरों ने स्वच्छता का अक काट लिया है। कम ही उम्मीद है कि बिलासपुर शहर को सफाई अभियान में देश और प्रदेश मे सम्मानजनक स्थान हासिल हो सके।

                                  पिछले दो दिनों से राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम बिलासपुर में है। निगम अधिकारी राष्ट्रीय टीम को शहर के कोने कोने मेंं जाकर साफ सफाई अभियान का दर्शन करवा रहे हैं। शुक्रवार को निगम अधिकारी उस समय पशोपेश मेंं पड़ गये। जब वार्ड नम्बर 34 का भ्रमण करने पहुंंचे। वार्ड नम्बर 34 के पार्षद ने सर्वेक्षण टीम को कुछ ऐसा दिखा दिया कि जिसे निगम अधिकारी चाहकर भी मुंह नहीं खोल सके।

                     मालूम हो कि शैलेन्द्र जायसवाल पार्षद के साथ निगम मे कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता भी हैं। सर्वेक्षण टीम जब वार्ड नम्बर 34 का मुआयना कर लौट रही थी। उसी दौरान स्थानीय पार्षद ने टीम को रोक लिया। निगम अधिकारियों के नहीं चाहने के बाद भी शैलेन्द्र ने दिल्ली की टीम गाधीनगर वार्ड के करबला बस्ती का भ्रमण कराया।

               मौके पर दृष्य देखकर सर्वेक्षण टीम चौक गयी। अधिकारियों ने तत्काल ठहरे हुए पानी में लोट पोट करते सुअरों को कैमरे में कैद कर लिया। पास मेंं पड़े कचरों के बीच खाने पीने की समान तलाश रहे दर्जनों सुअरो की फोटो लेकर दिल्ली भेज दिया। इस दौरान निगम अधिकारियों का चेहरा देखने लायक था।

                             स्थानीय पार्षद शैलेन्द्र ने टीम के अधिकारियों को बताया कि पिछले दो साल से निगम के अन्दर और बाहर बस्ती में घूमते सुअरों की समस्या को उठाया। चूंकि यहां से कांग्रेस का पार्षद है इसलिए अधिकारियों ने साफ सफाई को ध्यान नहींं दिया। सुअरों ने वार्ड के लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। आए दिन दर्जनों की संख्या में लोग सिम्स और जिला अस्पताल पहुच रहे हैं। अभी हाल में जिला कांग्रेस नेता की भाभी की मौत स्वाइन फ्लू से हुई है। इसी तरह दो दिन मरीज भी स्वाइन फ्लू से बीमार हुए बाद में उनकी भी मौत हो गयी।बावजूद इसके निगम ने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। कई बार व्यक्तिगत और सामुहिक रूप से जिम्मेदार लोगों के सामने समस्या को पेश किया। लेकिन शिकायतें ढाक के तीन पात साबित हुयी।

               अधिका्रियों ने मामले में तत्काल निगम आयुक्त और महापौर से बातचीत करने की बात कही। इसके बाद आस पास घूम रहे सुअरों का फोटो लेकर दिल्ली भेज दिया। बहरहाल घटना के बाद बिलासपुर में चर्चा है कि अब शायद ही शहर को देश और प्रदेश में सम्मानित स्थान मिले। क्योंकि सुअरों ने निगम का अंक काट लिया है।

close