होली नहीं मानने का एलान क्या हुआ…सकते में आ गया प्रशासन…शिक्षा सचिव ने कहा तीन दिन में देंगे वेतन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—शिक्षाकर्मियों ने होली नहींं मनाने का एलान किया किया कि शासन में हलचल मच गयी। शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा ने बताया कि यद्यपि शिक्षा सचिव ने तीन दिन के भीतर वेतन आवंटित करने की घोषणा की है। यदि समय पर वेतन नहीं मिला तो प्रदेश के सभी शिक्षाकर्मी रंग को हाथ भी नहीं लगाएंगे। घर में होली का माहौल भी नहीं रहेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                         वेतन आबंटन नहींं होने से नाराज शिक्षा कर्मियों ने इस बार होली नहीं मनाने का फैसला किया है। शिक्षाकर्मियों के एलान के बाद शासन स्तर पर हलचल तेज हो गयी है। शिक्षाकर्मी नेता संजय शर्मा के अनुसार हर बार दो तीन दिन मेंं वेतन दिए जाने का आश्वासन तो मिलता है। लेकिन वेतन आता नहींं है। त्योहार सामने है लेकिन अभी तक किसी भी शिक्षाकर्मी साथी को वेतन नहींं मिला है। जिसके कारण घर चलाना तो दूर जीना भी दूभर हो गया है।

                                    संजय शर्मा ने बताया कि होली नहीं मनाने के एलान के बाद प्रशासन स्तर पर हलचल तेज हो गयी है। वेतन आवंटन को लेकर प्रमुख सचिव शिक्षा विकासशील से फोन पर बातचीत हुई । इस दौरान मैने जानने का प्रयास किया कि वेतन आवंटन की वास्तविक स्थिति क्या है। शिक्षा सचिव को बताया कि आपने लगातार दो बार दो तीन के अ्दर वेतन आवंटन जारी होने का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अभी तक किसी भी शिक्षक को वेतन नहींं दिया गया है। जिसके कारण शिक्षाकर्मियों साथियो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

                          शिक्षक मोर्चा  सचालक  के अनुसार शिक्षा सचिव को बताया है कि यदि समय पर वेतन भुगतान नहीं होता है तो प्रदेश भर के शिक्षाकर्मी होली नहीं मनाएंगे। रग को हाथ भी नहीं लगाएंगे।

                                   विकासशील से हुई बातचीत की जानकारी देते हुए संजय ने कहा कि एक बार फिर तीन दिन के अन्दर वेतन आवंटन जारी करने का आश्वासन मिला है। शिक्षा सचिव ने बताया कि देर शाम तक वित्त विभाग से आवंटन सर्व शिक्षा अभियान को कर दिया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान प्रशासन दो दिन के भीतर प्रक्रिया को पूर्ण कर  वेतन आवंटन संबंधित जनपद पंचायतों को जारी कर देगा।

close