JIO इन स्मार्टफोन्स पर दे रही 2,200 रुपए का Cashback

Shri Mi
2 Min Read

reliance, jio, anil ambani, digital life, indiaमुम्बई।रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए एक खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर का फायदा 44 महीने तक उठाया जा सकता है। दरअसल रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कुछ स्मार्टफोन्स के पर 2,200 रुपए का कैशबैक दे रही है। यह कैशबैक रिचार्ज कूपन के तौर पर दिया जा रहा है। जिन स्मार्टफोन्स पर यह ऑफर दिया जा रहा है। उनकी लिस्ट नीचे दी गई है। एक बार इन स्मार्टफोन्स में से कोई भी स्मार्टफोन लेने पर यूजर को 2,200 रुपए के रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इस ऑफर में 50-50 रुपए के 44 वाउचर मिलेंगे। हर महीने रिचार्ज पर 1 वाउचर का इस्तेमाल किया जा सकता है।इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यूजर को नए फोन से जियो का पहला रीचार्ज 198 या 299 रुपए का करना होगा। ऑफर 15 फरवरी या उसके बाद खरीदे गए स्मार्टफोन पर लागू होगा। साथ ही पहला 198 रुपए या 299 रुपये वाला रीचार्ज 31 मार्च 2018 से पहले करना होगा। जियो के फ्री वाउचर 31 मई 2022 तक वैध होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इन स्मार्टफोन्स पर यह ऑफरLyf : Water 2, Earth 1, Water 1, Water F1s, Water 8, Earth 2, Water 10, Water 11, Water 7s, Water F1, Wind 4s, Flame 8, C 451, Flame 1, Wind 3, Wind 1, Flame 7, Wind 7, Wind 7, Water 5, Water 4, Water 6, Water 7
Samsung: Galaxy On 8, Galaxy On 5 Pro, Galaxy On 7 Pro, Galaxy On Max, Galaxy On Nxt, Galaxy J3 2016
Xiaomi: Mi Max 2, Mi Mix 2, Mi A1, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi 4
Motorola: Moto C+, Moto E4+, Lenovo K8+, Moto G5S, Moto G5S+, Moto Z2 Play

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close